{"_id":"62549419e8978e2a95065861","slug":"12-students-of-mohali-will-become-officers-in-the-army-mohali-news-pkl4473750194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के 12 विद्यार्थी सेना में बनेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के 12 विद्यार्थी सेना में बनेंगे अधिकारी
विज्ञापन
मोहाली। महाराजा रणजीत सिंह संस्थान और शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रयास से पंजाब के 180 युवा अब तक सेना के तीनों अंगों में उच्च पद हासिल करने में कामयाब रहे हैं। इस साल संस्थान के 12 विद्यार्थी एनडीए में चुने गए हैं। यह जानकारी सोमवार को स्कूल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस मेेें चेयरमैन एएस बाजवा ने दी। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंनेे बताया कि चुने गए सभी विद्यार्थी छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों से संबंधित हैं और सभी 12वीं पास हैं। इन विद्यार्थियों में उदय बीर सिंह, दिलप्रीत सिंह, विशेष सूद, अक्षांश अग्रवाल, अभय सिंह राघव, तन्मय शर्मा, रिदम महाजन, हरमन भाई सिंह, अनुराग चौहान, अनिकेत कोहल, अर्पित पराशर और स्वास्तिक शामिल है। महाराजा रणजीत सिंह संस्थान के डायरेक्टर एयर कमांडर (सेवानिवृत्त) नितिन सांठे ने बताया कि राज्य में यह संस्थान पंजाब के लड़कों को सेना में शामिल होने के लिए प्रशिक्षित करता है। अप्रैल 2011 में इस संस्थान की शुरुआत हुई थी और अब तक संस्थान के 180 विद्यार्थी फौज में ऑफिसर के पद पर भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वह इस परीक्षा में सफल रहे।
संस्थान के विद्यार्थी देश की सीमाओं पर दिखा चुके बहादुरी
संस्थान के विद्यार्थी केवल अकादमियों में ही नहीं, बल्कि देश की सीमा पर भी अपनी बहादुरी दिखा रहे हैैं। कई अवॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए हैं। लेफ्टिनेंट हरप्रीत सिंह को मार्च 2020 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। लेफ्टिनेंट गुरवंश सिंह गोसल (सिख रेजिमेंट) को दिसंबर 2018 में इंडियन मिलिट्री अकेडमी में कांस्य पदक से सम्मानित किया गया था। संस्थान के पूर्व कैडेट जो अब अधिकारियों के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं, वह भी कई अवॉर्ड जीत चुके हैं। कैप्टन विश्वदीप सिंह जो स्पेशल फोर्सेज में हैं, उनको जनवरी 2021 में बहादुरी के लिए सेना मेडल और लेफ्टिनेंट जसमीत सिंह बामरा जैक राइफल्स को गलवान घाटी में ऑपरेशन के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने प्रशंसा पत्र दिया था।
फोटो नंबर दो सेना में सलेक्ट हुए शेमरॉक स्कूल के छात्र