फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12 people dressed as Nihangs attacked two brothers

Mohali News: निहंगों के वेश में आए 12 लोग, दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला

Thu, 22 May 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
12 people dressed as Nihangs attacked two brothers
मोहाली। सोहाना गांव में निहंगों के वेश में आए 12 लोगों ने दो भाईयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई घायल हो गए और इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए फेज-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। घायलों के अनुरोध पर चिकित्सक ने संबंधित थाने को पूरी वारदात की जानकारी दे दी है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल युवक हरध्यान सिंह ने बताया कि सोमवार की रात निहंग के वेश में एक युवक आया और उसके भाई सुरमुख सिंह से बात करने लगा। फिर उसने सुरमुख सिंह के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। इसके बाद जब हरध्यान सिंह भाई को बचाने गया तो अन्य निहंगों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों का शोर सुनकर गांव के अन्य लोग इकट्ठा हो गए और इसी बीच वे सभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से भाग गए। इसके बाद दोनों घायलों को लहूलुहान हालत में फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर सुरमुख के सिर पर करीब 10 टांके लगाने पड़े और दाहिने हाथ पर गहरी चोट होने के कारण उसे हाथ की सर्जरी के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, हरध्यान सिंह के सिर में भी गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसका फेज-6 के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed