{"_id":"5c7451d2bdec2253a33c6334","slug":"11551126994-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर काउंसिल--------------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर काउंसिल--------------------
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकार्ड नष्ट करने का आरोप, 40 कर्मचारी भूख हड़ताल पर
यूनियन प्रधान बोले- 22 कर्मी वर्ष 2000 से नगर काउंसिल के अधीन काम कर रहे, उन्हें 2012 से ठेकेदार के पास दिखाया जा रहा
रिकार्ड मांगने पर अधिकारियों ने कहा गुम हो गया है लेकिन एफआईआर आज तक दर्ज नहीं कराई
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। नगर काउंसिल इंपलाइज यूनियन (एटक) जीरकपुर के कर्मचारियों ने सोमवार को नगर काउंसिल के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी। नगर काउंसिल पर उनका रिकार्ड नष्ट करने का आरोप लगाते हुए यूनियन प्रधान रविंदरपाल अपने 40 साथियों समेत नगर काउंसिल के गेट के आगे भूख हड़ताल पर बैठ गए।
रविंदरपाल सिंह ने बताया कि 22 कर्मचारी वर्ष 2000 से अलग-अलग ओहदों पर नगर काउंसिल के अधीन काम कर रहे हैं। कर्मचारियों को साल 2012 से गैरकानूनी तरीके के साथ ठेकेदार के पास दिखाया जा रहा है जबकि कर्मचारी साल 2000 से 2012 तक लगातार नगर काउंसिल के अधीन काम करते आ रहे हैं। इस बारे में कर्मचारियों ने अधिकारियों को अपनी सर्विस को सरकार की पॉलिसी के अनुसार रेगुलर करने की मांग की तो अधिकारियों ने साजिश के अंतर्गत गैरकानूनी ढंग से उनका सर्विस रिकार्ड ही नष्ट करवा दिया। रविंदरपाल ने बताया कि उनकी ओर से एक आरटीआई के द्वारा नगर काउंसिल जीरकपुर से रिकार्ड की मांग की गई थी परंतु अधिकारियों ने रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाया। उनकी ओर से डिप्टी डायरेक्टर नगर निकाय विभाग पंजाब को चिट्ठी लिखकर रिकार्ड की मांग की तो इसके जवाब में विभाग ने पत्र के द्वारा नगर काउंसिल को रिकार्ड मुहैया करवाने के आदेश दिए थे। चिट्ठी में यह भी लिखा था कि यदि सर्विस रिकार्ड गुम हो गया है तो पुलिस को उसकी एफआईआर दर्ज करवाकर उसकी एक कापी कर्मचारियों को दी जाए परंतु काउंसिल के अधिकारियों ने दो साल के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है।
रविंदरपाल ने कहा कि नगर काउंसिल अधिकारी कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं जबकि यह कर्मचारी पिछले 19 वर्षों से नगर काउंसिल के अधीन लगातार काम कर रहे हैं जिसके रोष स्वरूप सुबह नौ से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल की। उन्होंने कहा कि यदि भूख हड़ताल के बाद भी उनकी मांगें न मानी गई तो यूनियन अपना संघर्ष और तेज कर देगी जिसकी जिम्मेदारी नगर काउंसिल और अधिकारियों की होगी। इस मौके पर प्रधान के अतिरिक्त भारत भूषण, तरसेम सिंह, विनोद कुमार, रोशन लाल सिंह, लखविंदर सिंह, और सुखविंदर सिंह आदि भी भूख हड़ताल पर बैठे।