फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डापो से सरकार लगाएगी नशे पर लगाम

डापो से सरकार लगाएगी नशे पर लगाम

Sat, 17 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
डापो से सरकार लगाएगी नशे पर लगाम
अब डापो से नशे पर लगाम लगाएगी सरकार
विज्ञापन

नशे के खात्मे के लिए पंजाब सरकार की ओर से बनाया गया नया प्रोग्राम
23 मार्च को पूरे राज्य में जिला स्तर पर करवाए जाएंगे समागम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब सरकार ने लोगों के सहयोग से अब नशे के खात्मे के लिए विशेष योजना तैयार की है। इसके लिए ड्रग एब्यूज प्रीवेशनल ऑफिसर्स (डापो) की शुरुआत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर खटकड़ कलां से करेंगे। इस दौरान पूरे राज्य में जिला और सब डिवीजन स्तर पर प्रोग्राम करवाए जाएंगे और लोगों को नशे से दूर रहने को शपथ दिलाई जाएगी। जिला स्तरीय समागम सेक्टर-76 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। ऐसे ही समागम जिले में स्थित यूनिवर्सिटी, कॉलेजों, गांव और वार्ड स्तर पर करवाए जाएंगे। 23 मार्च को यूथ डेवलपमेंट दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने डापो प्रोग्राम को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित मीटिंग में दी।
डीसी ने बताया कि जिस व्यक्ति की उम्र 18 साल या इससे अधिक हो और उस पर कोई केस दर्ज न हो, वह डापो बन सकता है। उन्होंने बताया कि डापो अपने निर्धारित क्षेत्र में नशामुक्ति की दिशा में काम करेंगे। इस काम में समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सांझ केंद्रों में डापो बनने के लिए फ्री में फार्म उपलब्ध हैं। इसके अलावा जिला और सब डिवीजन स्तर पर सेवा केंद्र में डापो बनने के लिए फार्म उपलब्ध रहेंगे। कोई भी व्यक्ति डापो बनने के लिए फार्म भर के सांझ केंद्र, संबंधित एसडीएम दफ्तर में दे सकता है। पहले चरण में जिले में 50 हजार डापो बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की वेबसाइट www.sasnagar.gov.in से भी फार्म हासिल किया जा सकता है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि इस मुहिम को कामयाब बनाने में पुलिस भी अपना पूरा सहयोग देगी।
विज्ञापन

मीटिंग में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर चरनदेव सिंह मान, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) संजीव गर्ग, नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर अवनीत कौर, एसडीएम आरपी सिंह, एसडीएम अमनिंदर कौर बराड़, सहायक कमिश्नर (जनरल) जसवीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रीटा भारद्वाज, एसपीएच गुरसेवक सिंह, डीएसपी अमरोज सिंह, रमनदीप सिंह, जिला विकास व पंचायत अफसर डीके सालदी समेत कई अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed