फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सीवरेज सिस्टम दे गया जवाब, गंदगी सड़कों पर

सीवरेज सिस्टम दे गया जवाब, गंदगी सड़कों पर

Sun, 19 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज सिस्टम दे गया जवाब, गंदगी सड़कों पर
सीवरेज सिस्टम दे गया जवाब, गंदगी सड़कों पर
विज्ञापन

फेज-3बी2 की मार्केट में स्थिति खराब
रोजाना लोग हो रहे परेशान, नगर निगम बना अनजान
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में वर्षों पुराना सीवरेज सिस्टम पूरी तरह से जवाब दे गया है। आए दिन सीवरेज लाइन के धंसने या ब्लाकेज होना आम हो गया है। ताजा मामला शहर की सबसे प्राइम मार्केटों में शुमार फेज-3बी2 का है। मार्केट के पीछे सीवरेज लाइन ब्लॉक होने के चलते बंद हो गई। इसके बाद सारी गंदगी पूरा दिन सड़कों पर बिखरी रही। वहीं, वहां से आने जाने वाले लोगों को पूरा दिन दिक्कत उठानी पड़ी। जबकि इसकी सुध किसी ने नहीं ली।
जानकारी के मुताबिक, फेज-3बी2 की मार्केट के बाहरी साइड यह लाइन ब्लॉक हुई थी, इससे सड़कों पर गंदगी फैली रही। इससे काफी बदबू उठ रही थी। इस कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही थी। वहीं, जानकारों की माने तो सीवरेज लाइन जाम होने के पीछे मार्केट में स्थित दुकानदार ही जिम्मेदार हैं। वह सारी गंदगी और लिफाफे लाइन में फेंक देते हैं। इससे यह समस्या आ रही है। ऐसी ही समस्या फेज-पांच में बूथ मार्केट और पीटीएल लाइट प्वाइंट के पास स्थित ईटिंग प्वाइंट के बैक साइड में भी आ रही है। फेज-3बी2 निवासी कुलदीप कौर ने बताया कि शहर में सफाई का बुरा हाल है। हफ्ते के आखिरी दो दिन तो कोई सुनवाई होती ही नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस जगह मार्केट में सीवरेज लाइन बंद हुई है। वहां से हमेशा लोगों को आना जाना लगा रहता है। इससे शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण लगता है।
विज्ञापन


लाइन की सफाई ही एक मात्र विकल्प
जानकारी के मुताबिक शहर की सीवरेज लाइन करीब चालीस साल पुरानी है। सीवरेज लाइन अब धंसनी शुरू हो गई। शहर अब पूरी तरह बस चुका है। ऐसे में नई लाइन बिछाने की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर निगम ने लाइन की सफाई के लिए लाखों रुपये का बजट भी पास किया था, लेकिन यह काम फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेटेलाइट सर्वे भी फाइलों में बंद
दूसरी तरफ नगर निगम ने फेज-एक समेत कई इलाकों में सीवरेज लाइन को सुधारने के लिए सेटेलाइट सर्वे कराया था। राजस्थान की एक कंपनी को यह काम दिया गया था। काम भी कंपनी ने पूरा कर लिया था, लेकिन यह काम भी अभी तक आगे नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed