{"_id":"5a1091724f1c1b8d698bc5a8","slug":"11511035250-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में सात दिन से नाबालिग गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में सात दिन से नाबालिग गायब
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालत में सात दिन से नाबालिग गायब
सोहाना थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
लड़की के पैरेंट्स के मुताबिक लड़की मानसिक रूप से है बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-69 में बेरहमी से मारी गई लड़की के कातिलों तक पुलिस पहुंच भी नहीं पाई थी। वहीं, संदिग्ध हालत में एक और नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है। सात दिनों से लड़की का कोई सुराग नहीं है। लड़की के परिजनों ने इस संबंध में सोहाना थाने की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किडनैपिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस की टीम लड़की की तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही नाबालिग को तलाश लिया जाएगा।
सोहाना थाने को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि वह लखनौर में रहते हैं। उनकी बेटी 13 तारीख को घर से गई थी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने पड़ोस में जाकर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। पिता ने शिकायत में बताया है कि नाबालिग पहले भी घर से चली जाती थी, लेकिन वापस लौट आती थी। जब वह नहीं आई तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस से पता चला है कि नाबालिग मानसिक रूप से बीमार है। उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है।
सोहाना थाने के एसएचओ मनजीत सिंह ने कहा कि लड़की के पैरेंट्स की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की की तलाश में छापामारी की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द उसे तलाश लिया जाएगा।