फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बोर्ड परीक्षा

बोर्ड परीक्षा

Wed, 06 Mar 2019 02:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
परीक्षा खत्म होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

गुरदासपुर का मामला, पेपर लीक की खबर के बीच हुई 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा, 7 नकलची पकड़े
बोर्ड का दावा: बीमारी के चलते बाहर आए स्टूडेंट ने पेपर सोशल मीडिया पर डाला
बोर्ड चेयरमैन कलोहिया ने फ्लाइंग स्क्वायड के साथ गुरदासपुर में की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। अंग्रेजी का पेपर लीक होने की खबरों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के होश उड़ा दिए। हालांकि बोर्ड ने दावा किया कि पेपर 3:15 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जबकि परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हो चुकी थी। परीक्षा के दौरान राज्य में नकल व अनियमितताओं के 7 मामले पकड़े गए। इनका निपटारा बोर्ड द्वारा बनाई जाने वाली मजिस्ट्रेट लेवल की कमेटी करेगी।
मंगलवार को पंजाब बोर्ड की 12वीं क्लास की अंग्रेजी की परीक्षा थी। इसी बीच पेपर लीक होने की खबर फैल गई। पेपर खत्म होने से पहले ही परीक्षा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बोर्ड अधिकारी तुरंत हरकत में आए। चेयरमैन मनोहर कांत कलोहिया खुद फ्लाइंग स्क्वायड के साथ गुरदासपुर जिले में थे। पेपर लीक की खबरें भी गुरदासपुर से आईं।
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की एग्जाम कंट्रोलर सुखविंदर कौर सरोया ने पेपर लीक होने की खबरों को नकारते हुए दावा किया कि गुरदासपुर के एक परीक्षा केंद्र से एग्जाम सेंटर से करीब 3:15 बजे बीमारी के चलते बाहर आए स्टूडेंट ने परीक्षा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा को देखते हुए बोर्ड ने मंगलवार को 300 से ज्यादा फ्लाइंग स्क्वायड राज्य में चेकिंग के लिए लगाए थे। बोर्ड मुख्यालय से 20 स्पेशल फ्लाइंग दस्ते भी भेजे गए थे। खुद बोर्ड चेयरमैन गुरदासपुर में फ्लाइंग स्क्वायड के साथ चेकिंग पर थे। उन्होंने बताया कि बैंकों को सख्त हिदायत दी है कि दो बजे दोपहर से शुरू होने वाली परीक्षा के पेपर एक बजे से पहले रिलीज न किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरनतारन के पट्टी में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा
अंग्रेजी की परीक्षा में राज्य से सात नकलचियों को पकड़ा गया। सबसे ज्यादा 4 मामले बठिंडा जिले में पकड़े गए जबकि एक गुरदासपुर में, तरनतानर जिले के पट्टी में एक व फाजिल्का में भी एक मामला पकड़ा गया। सरहदी जिले तरनतारन के पट्टी में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक अनफेयर केस पकड़ा गया। बोर्ड के ऑब्जर्वर तेजिंदर सिंह की अगुवाई वाली फ्लाइंग स्क्वायड ने इस स्कूल में जांच के दौरान ऐसे युवक को परीक्षा देते पकड़ा जो किसी अन्य स्टूडेंट की जगह पर परीक्षा दे रहा था। पकड़े गए सातों स्टूडेंट्स पर यूएमसी यानि अनफेयर मीन्स केस बनाया गया है। ये स्टूडेंट्स अपने बाकी एग्जाम दे सकते हैं। इस मामले में बोर्ड द्वारा एक कमेटी बनाई जाएगी। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में बनने वाली ये कमेटी यूएमसी मामलों का निपटारा करेगी। इसका फैसला परीक्षा के बाद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed