फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : 2 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर के निचली तरफ बनेगा %सुंदर बाग’

जीरकपुर : 2 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर के निचली तरफ बनेगा %सुंदर बाग’

Fri, 15 Feb 2019 01:56 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : 2 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर के निचली तरफ बनेगा %सुंदर बाग’
दो करोड़ से फ्लाईओवर के निचली तरफ बनेगा ‘सुंदर बाग’
विज्ञापन

- पूर्व सांसद परनीत कौर ने रिमोट का बटन दबाकर कार्य का किया शिलान्यास
- 6 महीनों के अंदर काम पूरा करने का रख लक्ष्यम
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के बीच बने जीरकपुर ओवरब्रिज के निचली तरफ फैली गंदगी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दो करोड़ की लागत से सुंदर बाग बनाया जाएगा, ताकि शहर में दाखिल होने वाले लोगों को खूबसूरती का नजारा दिख सके। गौरतलब है कि 2016 के अंदर अकाली-भाजपा सरकार के एमएसलए एनके शर्मा ने इसकी ब्यूटीफिकेशन का जिम्मा उठाते हुए निर्माण कार्य शुरू करवाए, लेकिन कुछ समय तक चला काम बाद में बंद हो गया। दोबारा नेताओं ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया।
पूर्व सांसद परनीत कौर वीरवार सुबह करीब 11 बजे शहर पहुंचीं, जिन्होंने जिला प्रधान दीपेंद्र ढिल्लों और डीसी मोहाली गुरप्रीत कौर सपरा की मौजूदगी में फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया। इसके बाद कर्मचारियों ने विकास कार्य शुरू कर दिए। वहीं, प्रैसवार्ता के दौरान परनीत कौर ने बताया कि शहर को खूबसूरत बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत से यहां सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा, जिसमें सुंदर लैंड स्केपिंग के अलावा पेड़-पौधे और बैठने की व्यवस्था की जाएगी। यह तीन राज्यों का एंट्री प्वाइंट है, ऐसे में सुंदरीकरण के बाद यहां से निकलने वालों को हर जगह खूबसूरती नजर आएगी। डीसी मोहाली गुरप्रीत कौर सपरा ने बताया कि ये काम एनएचएआई के साथ मिलकर किया जा रहा है जिसको छह महीनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर उदयवीर ढिल्लों, हरजीत मिंटा, बेदी नाभा, हरप्रीत ढकोली, परमजीत सिंह पम्मी, लक्की नाभा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कोट्स :::
शिलान्यास सिर्फ चुनावी स्टंट : एनके
परनीत कौर द्वारा किया गया फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन का शिलान्यास सिर्फ चुनावी स्टंट है, क्योंकि नगर काउंसिल द्वारा फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन को लेकर 2 करोड़ 7 लाख रुपये के प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है, जिसको अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। दूसरी ओर, कांग्रेसियों ने उद्घाटन के रस्मी ऐलान को लेकर अभी से खुशियां मनानी शुरू कर दी हैं, जो ज्यादा देर तक नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एनके शर्मा, एमएलए, विधानसभा हलका डेराबस्सी।
कोट्स ::
अपनी सरकार के समय कहां सो रहे थे विधायक : ढिल्लों
ये काम कांग्रेस पार्टी ने शुरू करवाया है जो आगामी छह महीनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। पिछले 10 वर्षों के दौरान अकाली-भाजपा की सरकार सूबे की सत्ता पर काबिज थी, उस दौरान विधायक एनके शर्मा कहां सो रहे थे? आज जब कांग्रेस पार्टी लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है तो उन्हें मिर्ची लग रही है।
-दीपेंद्र ढिल्लों, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed