फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ई पोल एक साथ गिरे, रोड से आवाजाही की गई बंद

ई पोल एक साथ गिरे, रोड से आवाजाही की गई बंद

Sat, 09 Feb 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ई पोल एक साथ गिरे, रोड से आवाजाही की गई बंद
बिजली के कई पोल एक साथ गिरे, रोड से आवाजाही की गई बंद
विज्ञापन

शहर में वीरवार को हुई बारिश से हुआ काफी नुकसान
डीसी आफिस के पास के एरिया में भी हुआ है काफी नुकसान
भागोमाजरा-बैंरपुर रोड की हालत खराब, वनवे किया ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में वीरवार को पूरा दिन हुई बारिश से काफी नुकसान हुआ। कई इलाकों में जहां सड़कें धंस गईं वहीं डीसी आफिस के पास स्थित हीरो होम्स में सड़क किनारे मेन बिजली लाइन के कई पोल एक साथ गिर गए। इसके बाद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सड़क को एक साइड से आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। वहीं, बारिश हटने के कई घंटे बीत जाने के बाद भी कई सड़कें तालाब बनी हुई हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन इस तरफ न तो नगर निगम और न ही गमाडा ध्यान दे रहा है।
वीरवार को पूरा दिन बारिश हुई थी। इस दौरान डीसी आफिस से मात्र सौ मीटर की दूरी हीरो होम्स के सामने भागोमाजरा-बैैरंपुर रोड पर जमीन धंसने से बिजली के कई पोल एक साथ गिर गए। पोल सड़क की साइड गिरे हैं। इससे जानी नुकसान होने का खतरा बन गया था, क्योंकि वहां से हमेशा ट्रैफिक भी गुजरता है। इसके अलावा लोगों का आना जाना भी लगा रहता है। जिसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त रोड को एक साइड से बंद कर दिया है। साथ ही वनवे ट्रैफिक चलाई जा रही है। इसके अलावा रोड में भी कई जगह जमीन धंस गई है। जिससे लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


प्रबंधकीय कांप्लेक्स के पास भी सड़क धंसी
सेक्टर-76 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स के पास भी दोबारा सड़क धंस गई। सड़क पर खड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों को मुश्किल उठानी पड़ रही है। इससे कुछ समय पहले किए गए काम भी सवाल उठना शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत से लांडरां आने वाली सड़क पर भरा पानी
जिला अदालत से लांडरां की तरफ आने वाली सड़क की भी हालत खराब हो गई है। सड़क पर प्रबंधकीय कांप्लेक्स के आगे करीब तीस से पचास फुट जगह काफी गंदा पानी खड़ा है। वहां पर पैदल तो दूर गाड़ी पर चलने वालों को भी मुश्किल आ रही है। ऐसी ही स्थिति अन्य रोड की है।


बारिश से सड़कें पूरी तरह से टूटीं
बारिश की वजह से जिले की कई सड़कें पूरी तरह से टूट गई हैं। सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बुरा हाल वेरका चौक से फेज-छह न्यू बस स्टैंड आने वाली सड़क का है। कुछ माह पहले बनी सड़क टूट गई है। उक्त एरिया एक्सीडेंट प्रोन एरिया में आता है। ऐसे में हर समय वहां पर हादसे का डर बना रहता है। वहीं कई लोगों की वहां पर जान तक जा चुकी है। ऐसी ही स्थिति नगर निगम भवन से फोर्टिस अस्पताल वाली सड़क की है। वह भी कई जगह से टूटी हुई है। इसके अलावा फेज-सात फुटओवर ब्रिज से लेकर फेज-पांच जाने वाली सड़क की हालत भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed