{"_id":"5a0b53e24f1c1b7a548bcea6","slug":"111510691810-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 महीनों के लंबे अंतराल बाद 17 नवंबर को नगर काउंसिल के हाउस की होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 महीनों के लंबे अंतराल बाद 17 नवंबर को नगर काउंसिल के हाउस की होगी बैठक
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 को होगी नगर काउंसिल के हाउस की बैठक
तीन दिन पहले पार्षदों को मिली एजेंडा कॉपी
अवैध निर्माण, साफ सफाई और अधिकारियों द्वारा लोगों की शिकायतों का निवारण न करने के मुद्दे होंगे खास
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
जीरकपुर नगर काउंसिल के हाउस की बैठक 17 नवंबर को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। एजेंडे की कॉपी तैयार कर सभी पार्षदों को बैठक से तीन दिन पहले मुहैया करवा दी गई है। इससे पहले बैठक में शामिल होने वाले पार्षदों को एजेंडे की कॉपी एक दिन पहले मुहैया करवाई जाती थी।
जानकारी के मुताबिक, 17 को होनेवाली मीटिंग में शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था का मामला गरमाने के आसार हैं। लंबे समय से पार्षद वार्ड के अंदर कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है। इसी तरह, दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा अधिकारियों द्वारा लंबे समय तक नक्शों को पास न करना है। एमसी अधिकारियों द्वारा रिहायशी एवं कामर्शियल प्रापर्टी के नक्शे पास करने में काफी समय लिया जा रहा है। इस कारण जमीन मालिक को कई दिनों तक दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं। जबकि नक्शा पास करने की समयावधि 60 दिन है, लेकिन दफ्तर में अधिकारियों की उपस्थिति न होने से अगस्त में जमा कराई गई फाइल अब तक पेंडिंग है।
जानकारी के अनुसार, हाउस की पिछली बैठक में अवैध निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके तहत अधिकारियों को अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया था, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि रोक के बावजूद शहर के अंदर ग्राउंड प्लस टू अपार्टमेंट बनाने को लेकर मंजूरियां प्रदान की जा रही है।