फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   11 teachers in Mohali conferred with Teachers' Excellence Award; Governor honors them

Mohali News: मोहाली में 11 शिक्षकों को टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Fri, 04 Sep 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
11 teachers in Mohali conferred with Teachers' Excellence Award; Governor honors them
मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में सातवें टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड समारोह आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में आयोजित सातवें टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में 11 असाधारण शिक्षकों को सम्मानित किया गया। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इन शिक्षकों को उनके नवाचार और समर्पण के लिए पुरस्कार दिए। यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया गया जिन्होंने शिक्षा को केवल नौकरी तक सीमित न रखकर समाज में बदलाव लाने का काम किया है।
राज्यपाल घोष ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम न पढ़ाएं। उन्हें जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीक शिक्षा के तरीके बदल सकती है। हालांकि, शिक्षक का मानवीय स्पर्श, सहानुभूति और नैतिक मार्गदर्शन का स्थान कोई नहीं ले सकता। एक अच्छे शिक्षक का काम विद्यार्थियों में जिज्ञासा जगाना और उन्हें सपने देखने का साहस देना है। हरप्रीत कौर ने कहा कि शिक्षक दिवस पर ऐसा सम्मान मिलना शिक्षकों के लिए उत्साहवर्धक है। यह पुरस्कार उनके काम की सराहना करते हैं और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। अमिता रानी ने भी इस सम्मान को खास बताया। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों को अपने काम को और बेहतर तरीके से करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन



सम्मानित शिक्षकों के विशेष योगदान

अमिता रानी ने निजी संसाधनों से स्कूल में एयरोस्पेस पार्क बनाया। मनोज कुमार ने वंचित बच्चों के लिए 30 से अधिक मलिन बस्ती स्कूल शुरू किए। निशा शर्मा ने संसाधनहीन स्कूल की तस्वीर बदलकर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई। समीर ने 500 से अधिक विद्यार्थियों को सैन्य संस्थानों के लिए तैयार किया। विजय कुमार ने दिव्यांगता के बावजूद डिजिटल माध्यम से इतिहास शिक्षण को नई दिशा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लाइफटाइम अचीवमेंट और आयोजन

भवन विद्यालय सेक्टर-27 की वरिष्ठ प्रधानाचार्य विनीता अरोड़ा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन मानव मंगल ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया। इसमें ट्राईसिटी के साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के शिक्षकों को भी सम्मान मिला। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed