{"_id":"6109a6bd8ebc3eaaba5f46f5","slug":"10th-cbse-result-declared-10th-results-declared-on-internal-assessment-for-the-second-year-in-corona-period-mohali-news-pkl422350054","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने नाम का सार्थक कर प्रथम रहे जिले में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने नाम का सार्थक कर प्रथम रहे जिले में प्रथम
विज्ञापन
मोहाली। सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे घोषित करने के बाद मंगलवार को 10वीं के भी नतीजे घोषित कर दिए हैं। कोरोना काल में लगातार दूसरे साल आंतरिक मूल्यांकन पर नतीजे घोषित किए गए हैं। दूसरे साल भी कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थीं। इसके बाद परिणाम के लिए विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ रहा था। मंगलवार को घोषित हुए नतीजों में प्रथम सिंह ने अपने नाम को सार्थक करते हुए मोहाली में प्रथम स्थान हासिल किया। हालांकि दूसरा और तीसरा स्थान बेटियों के नाम रहा। सीबीएसई ने कोरोना काल में लगातार दूसरे साल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मंगलवार को 10वीं के नतीजे भी घोषित कर दिए। इससे पहले 30 जुलाई को सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। 10वीं के नतीजों में भी बेटियों की सरदारी कायम रही। हालांकि अपने नाम को सार्थक करते हुए फेज-2 के ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी प्रथम सिंह ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर मानव मंगल स्मार्ट स्कूल की भव्या वाधवा रहीं। भव्या ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल की महक भारती जिले में तीसरे स्थान पर रहीं। ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल में प्रथम सिंह 99 प्रतिशत और महक भारती 98.8 प्रतिशत के अलावा लवीश ने 97.2 प्रतिशत और अक्षित शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
वहीं, फेज 6 के शिवालिक पब्लिक स्कूल के 145 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षाएं दी थीं। इनमें से 24 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 40 ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए। स्नेहा ने 97 प्रतिशत, अवनीत कौर ने 96.4 प्रतिशत, अंतंम गिल ने 96 प्रतिशत, समायरा ने 96 प्रतिशत, अनुष्ठा बांसल ने 94.6 प्रतिशत, आयुष शर्मा ने 94.6 प्रतिशत, जसलीन कौर, गौरी चोपड़ा और गुरदान सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए।
डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल रोजी शर्मा ने बताया कि स्कूल के 78 विद्यार्थियों में से 68 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत ने अधिक, जबकि 29 ने 80-90 प्रतिशत और 40 ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। स्कूल की बानी शर्मा ने 97.8 प्रतिशत, अलीशा राणा ने 97.6 प्रतिशत, अंजली ने 94.8 प्रतिशत, मनजोत सिंह ने 94.6 प्रतिशत और मेहरजोत सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
सेक्टर-65 के अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की जश्नप्रीत कौर ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। जबकि गुरसहज कौर ने 96 प्रतिशत, महकप्रीत कौर ने 95 प्रतिशत, जपसंजम सिंह ने 93 प्रतिशत, दिवजोत कौर और प्रतिमा ने 92.2 प्रतिशत और प्रभनूर सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। सेंट सोल्जर स्कूल की प्रिंसिपल अंजली शर्मा ने बताया कि स्कूल के 15 से ज्यादा विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। अनुरीत कौर 97.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में टॉप पर रहीं। जबकि 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ तनिष्क वर्मा दूसरे और 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ अपूर्वी स्कूल में तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, दून इंटरनेशनल स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। सुहानी और इशिता गर्ग ने संयुक्त रूप से स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है।
गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल मोहाली की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि 12वीं की तरह 10वीं कक्षा का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। 10वीं के अमनदीप सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। इसी तरह कशिश शर्मा 95 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा स्कूल स्टूडेंट सिमरनप्रीत और परमवीर सिंह ने भी 95 फीसदी और मनप्रीत कौर ने 93.4 फीसदी अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। कशिश शर्मा और कशिश अरोड़ा ने अंग्रेजी विषय में 98 व अमनदीप सिंह ने पंजाबी में 97 अंक हासिल किए हैं। बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 46 छात्रों में से 10 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
मोहाली सेक्टर-70 निवासी ज्योति सिंगला के पुत्र एवं इन्फेंट जीसस कन्वेंट स्कूल के छात्र जॉय सिंगला ने 92.8 अंक हासिल किए हैं। वहीं, सेक्टर-67 के लर्निंग पाथ स्कूल की सीरत गिल ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सीरत ने साइंस स्ट्रीम के साथ 11वीं की पढ़ाई शुरू कर दी है। सीरत का सपना सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग और ग्राफिक्स डिजाइनिंग में इंजीनियरिंग करने का है।
फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के 14 स्टूडेंट्स ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। भव्य वधवा ने 98.8 फीसदी अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। हरअजीज कौर और मुनलिव कौर चावला 98.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में दूसरे स्थान पर रहे। जबकि जसमन कौर और रणबीर सिंह बोपाराय 97.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। जयंत शर्मा ने 97.2, आरुषि संडल ने 97, वंशिका सैनी और कनवप्रीत सिंह खुराना ने 96.8, अर्पिता शर्मा ने 96.6, गीतांश बंसल ने 96.2, अक्षित गुप्ता और दीप रोहिन सोखाल ने 95.4, स्निग्धा ने 95.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
-----------------------------
5 अगस्त को घोषित हो सकते हैं 12वीं के लंबित नतीजे
दसवीं कक्षा के अलावा अगले हफ्ते में सीबीएसई 12वीं कक्षा के बचे हुए नतीजे भी जारी कर सकता है। सीबीएसई 12वीं क्लास के लिए 13, 69, 745 स्थायी छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 12,96,318 यानी 99.37 प्रतिशत छात्र पास हो गए हैं, मगर 65,184 छात्रों के रिजल्ट अभी लंबित हैं। माना जा रहा है कि 5 अगस्त को इनके रिजल्ट घोषित हो सकते हैं।