फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हाउस की मीटिंग दो

हाउस की मीटिंग दो

Wed, 06 Mar 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
हाउस की मीटिंग दो
हाउस की मीटिंग में 149.92 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन

मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में हुई नगर निगम हाउस की मीटिंग में सर्वसम्मति से मिली मंजूरी
साल की कुल आमदन 127.28 करोड़, खर्च 149.92 करोड़ रुपये
विकास कार्यों के लिए 105.85 करोड़ का रहेगा प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम की मंगलवार को हुई हाउस की मीटिंग में साल 2019-20 का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ। शहर के विकास के लिए 149.92 करोड़ का प्रस्तावित बजट सर्वसम्मति से पास किया गया जोकि गत वर्ष के सालाना बजट से करीब 22 करोड़ रुपये अधिक है। मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में मीटिंग हुई। अधिकतर पार्षद मीटिंग में पहुंचे हुए थे। इसके बाद बजट को मंजूरी के लिए रखा गया। पार्षदों ने बजट की कॉपी पंजाबी में होने की भी मांग इस दौरान रखी। इस साल के बजट में आमदन व खर्च में 22.12 करोड़ का अंतर है। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि उनकी कोशिश है कि किसी तरह आय के स्रोतों को बढ़ाया जाए। दूसरी तरफ बताया गया कि 105.85 करोड़ रुपये से शहर का विकास किया जाएगा। सरकार से भी 66 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।
---बॉक्स
प्रॉपर्टी टैक्स से होगी सबसे अधिक आमदन
इस साल के बजट में नगर निगम को सबसे ज्यादा आमदन प्रॉपर्टी टैक्स से होगी। निगम को प्रॉपर्टी टैक्स से 25 करोड़ रुपये, एडिशनल एक्साइज ड्यूटी के रूप में 8 करोड़, रेंट व तहबाजारी से 60 लाख, विज्ञापन पालिसी से 11 करोड़ रुपये, वाटर सप्लाई व सीवरेज से 1.3 करोड़ और बिल्डिंग एप्लीकेशन के रूप में 30 लाख रुपये के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बॉकस
बजट एक नजर
साल 2018 2019
बजट 128.17 करोड़ 149.92 करोड़
इनकम 112.93 करोड़ 127.8 करोड़
अंतर 15.24 करोड़ 22.12 करोड़

चौक को विदेशों की तर्ज पर विकसित किया जाए
पार्षद सतबीर सिंह धनोआ ने पंजाबी भाषा के मामले को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा की प्रफुलता के लिए दस लाख रुपये बजट में रखने चाहिए थे। इस पर मेयर ने कहा कि पैसे की कोई चिंता नहीं है। कोई इस काम के लिए आगे तो आए। धनोआ ने मांग की कि वाईपीएस चौक से गुरुद्वारा सिंह शहीदां के इलाके को विदेशों की तर्ज पर विकसित किया जाए ताकि शहर में आने वाले लोगों को अहसास हो कि वह विदेश में हैं। इस पर मेयर कुलवंत सिंह ने पार्षद धनोआ को अधिकार दिए कि इस संबंधी नक्शे व एजेंडा लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस पशुओं का मामला उठाया
पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने कहा कि शहर में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है जिस कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इस मौके पार्षद बॉबी कंबोज ने लावारिस पशुओं का मामला भी गंभीरता से उठाया। इस मामले में नगर निगम की तरफ से गोशाला के लिए और जमीन लेेने के लिए गमाडा से तालमेल किया जा रहा है। नगर निगम की तरफ से स्लाटर हाउस भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed