फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गहराया पानी का संकट, लोग उतरे सड़कों पर

गहराया पानी का संकट, लोग उतरे सड़कों पर

Wed, 16 Jan 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
गहराया पानी का संकट, लोग उतरे सड़कों पर
लोगों का आरोप नगर निगम ने पास किया ट्यूबवेल
विज्ञापन

स्थानीय निकाय विभाग नहीं दे रहा मंजूरी, लोग परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम के अधीन आते गांव सोहाना में सर्दियों के मौसम में ही पानी का संकट गहरा गया। इसके विरोध में मंगलवार को लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने अकाली पार्षद परमिंदर सिंह सोहाना की अगुवाई में पानी की टंकी के पास प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि उनके गांव के साथ धक्का किया जा रहा है। गांव में ट्यूबवेल लगाने से लेकर अन्य विकास कार्य के प्रस्ताव नगर निगम ने पास कर निकाय विभाग को भेजे हैं, लेकिन निकाय विभाग द्वारा इन्हें मंजूरी नहीं दी जा रही हैं। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मौके पार्षद परमिंदर सिंह सोहाना ने कहा कि डायरेक्टर स्थानीय निकाय विभाग द्वारा चुनी हुई नगर निगम मोहाली से धक्का किया जा रहा है। सोहाना के दो अहम प्रस्तावों को पास करके निकाय विभाग को भेजा गया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद डायरेक्टर द्वारा इसके लिए टेंडर लगाने संबंधी जरूरी सहमति नहीं दी गई। इसके विरोध में लोगों द्वारा धरना दिया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर से संपर्क नहीं हो पाया। इस मौके पार्षद सुरिंदर सिंह रोडा, पार्षद कमलजीत कौर, नंबरदार हरविंदर सिंह, नंबरदार हरसंगत सिंह, दविंदर सिंह जगदीप सिंह, जरनैल सिंह व चरनजीत सिंह समेत कई लोग हाजिर थे।

अक्तूबर में प्रस्ताव पास कर भेजा गया था
पार्षद ने बताया कि सोहाना में पानी की सप्लाई के लिए एक ट्यूबवेल खराब हो चुका है। इस संबंधी लोगों को पानी की सप्लाई मुहैया करवाने के लिए मेयर कुलवंत सिंह को कहकर नौ अक्तूबर 2018 को मीटिंग में सोहाना में ट्यूबवेल लगाने के लिए एक टेबल आइटम पास करवाई थी, लेकिन चार महीने से स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर ने इसे मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन


डेढ़ साल से डिस्सेंसरी का काम अटका पड़ा है
पार्षद ने बताया कि इसी तरह लगभग डेढ़ साल पहले सोहाना की डिस्पेंसरी की खस्ता हाल को सुधारने के लिए 28 नवंबर 2017 को प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन डेढ़ साल से डायरेक्टर ने इसे मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनके प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई तो यह संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed