फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 percent of Mohali's population has been covered by corona vaccine, 103347 people have reached so far

मोहाली की 10 प्रतिशत आबादी लगवा चुकी कोरोना से बचाव का टीका, अब तक पहुंचे 103347 लोग

Fri, 16 Apr 2021 01:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
10 percent of Mohali's population has been covered by corona vaccine, 103347 people have reached so far
मोहाली। जिले की तकरीबन 10 प्रतिशत आबादी कोरोना से बचाव का टीका लगवा चुकी है। अभी तक जिले के 103347 लोग वैक्सीन की डोज ले चुके हैं। वीरवार को भी 3413 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में इस समय कोवीशील्ड और कोवैक्सीन की डोज दी जा रही है। वहीं, जिले में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 37557 वरिष्ठ नागरिक टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सेहत कर्मी दिनरात काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं मोहाली के लोग वैक्सीन लेने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है, वो सेहत केंद्रों पर जाएं या फिर अपने एरिया में आने वाली मोबाइल टीमों से टीका जरूर लगवाएं। वैक्सीन का कोई बुरा प्रभाव देखने में नहीं आया है। इसलिए लोगों को अफवाहों से बचने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील करते हुए टीकाकरण करवाने के लिए कहा। सिविल सर्जन ने कहा कि जो लोग टीकाकरण करवा चुके हैं वो भी लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि संक्रमण के लक्षण नजर आने पर या कोरोना से जुड़ी सेहत संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed