फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 people infected in two days, DAV school sealed

दो दिन में 10 लोग संक्रमित, डीएवी स्कूल सील

Sun, 05 Dec 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
10 people infected in two days, DAV school sealed
मोहाली। जिले में डेराबस्सी क्षेत्र कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर गांव जवाहरपुर की तरह हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। बीते 2 दिन में 10 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए। दूसरी ओर, अकेले डेराबस्सी क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में मिलने वाले केसों के बाद सेहत विभाग की टीमें पूरी तरह अलर्ट हो गईं, जिन्होंने डीएवी स्कूल को अगले आदेशों तक सील करते हुए सैंपलिंग शुरू कर दी। सेहत विभाग द्वारा जिले में रोज 600 से अधिक लोगों की सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिले में शनिवार 3 लोग कोरोना संक्रमित हो गए, जिनमें से 2 लोग गांव भांखरपुर से हैं। जबकि 9 लोगों ने संक्रमण को मात दी। डीसी ईशा कालिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि बाजारों में घूमते समय मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। शनिवार को आए 3 कोरोना पॉजिटिव मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में 48 हो गई है। जिले में अभी तक 68,974 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 67,854 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1,072 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गांव चुके हैं और शनिवार को आए मामलों में तीनों केस डेराबस्सी से हैं, जिनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed