{"_id":"6186de1b05a9e00f5a3554a7","slug":"10-new-cases-of-corona-found-in-mohali-after-diwali-mohali-news-pkl432199172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद मोहाली में कोरोना के 10 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद मोहाली में कोरोना के 10 नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। दिवाली के बाद जिले में कोरोना संक्रमण ने प्रकोप एक बार फिर बढ़ा दिया है। इसके चलते शनिवार वाले दिन सेहत विभाग के पास एक साथ 10 मरीज कोरोना संक्रमित होकर पहुंचे। इसके बाद जिले में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या दोबारा 28 पहुंच गई, जो शुक्रवार तक 18 थी।
सेहत विभाग ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सेहत विभाग की तरफ से जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर अभियान में तेजी ला दी है, जिसके चलते शनिवार को कुल 1402 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें से 402 को पहली और 1004 लोगों को कोरोना की दूसरी खुराक लगाई गई। जबकि ऐसा इसलिए किया गया हैं, ताकि कोरोना संक्रमण अपने पैर जिले में दोबारा न पसार सकें।
डीसी ईशा कालिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ, इसलिए गाइडलाइंस का पालन पहले की तरह करते रहना है। शनिवार को मिलने वाले नए मरीजों के बाद जिला सेहत विभाग की टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ढकोली में सबसे ज्यादा 7 मरीज मिले
जिले में अभी तक 68,837 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार बन चुके हैं, जिनमें से 67,740 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। जबकि 1,069 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। शनिवार को आए मामलों में कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा प्रकोप ढकोली क्षेत्र में देखने को मिला, जहां 7 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए। जबकि इसके बाद दूसरे नंबर पर खरड़ से 2 और 1 मामला घड़ूआं का शामिल है।