फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 month old child dies due to drowning in water bucket

Mohali News: 10 माह के बच्चे की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत

Thu, 13 Jun 2024 07:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
10 month old child dies due to drowning in water bucket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। फेज-3बी2 में एक 10 महीने के बच्चे की पानी की बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह 11 बजे की है। मृतक बच्चे की पहचान अभिराज उर्फ विराज के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आनन-फानन में उसका परिवार उसे सिविल अस्पताल फेज-6 लेकर आया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।


मृतक अभिराज के पिता दरोगा राम फेज-3बी2 में कोठी मालिक की गाड़ी पर ड्राइवर की नौकरी करता है। कोठी मालिक ने उन्हें एक कमरा रहने के लिए दिया हुआ है। दरोगा अपने 10 माह के बेटे अभिराज व पत्नी के साथ कमरे में रहता है। कमरे के अंदर ही बाथरूम है। वीरवार को सुबह 11 बजे उसकी मां रसोई में खाना बना रही थी और अभिराज अपने पिता के पास बैठा खेल रहा था। उसी दौरान उसके पिता को किसी का फोन आया और उसका बेटा खेलता हुआ बाथरूम में चला गया। वहां पानी की बाल्टी भरी हुई थी। अभिराज बाल्टी में औंधे मुंह जा गिरा। करीब 15 मिनट बाद उसका पिता फोन सुनकर अंदर आया तो बेटा दिखाई नहीं दिया। जब वह बाथरूम में गया तो उसका बेटा पानी की बाल्टी में औंधे मुंह गिरा हुआ था। वह तुरंत बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार उसे अपने पैतृक गांव यूपी ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed