{"_id":"5e402b1a8ebc3ee5923fd6cd","slug":"10-hours-power-supply-stopped-without-notice-in-derabassi-mohali-news-pkl3658955112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के 10 घंटे बिजली सप्लाई ठप्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के 10 घंटे बिजली सप्लाई ठप्प
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर में बिजली कट बढ़ते जा रहे हैं जिस कारण लोग परेशान हैं। रोजाना शहर में घंटों तक बिजली कट लगाए जा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सर्दियों में भी पावरकॉम शहर निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने में नाकाम साबित हो रहा है तो गर्मियों में क्या हाल होगा।
रविवार को शहर के साधु नगर, मोहन नगर, पंजाबी बाग व आदर्श नगर सहित अन्य शहर के हिस्सों में सुबह करीब 10 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई जो शाम आठ बजे बहाल हुई। इस बारे में पहले कोई भी जानकारी नहीं दी गई। इस कारण सारा दिन लोग बिजली सप्लाई चालू होने के बारे में जानने के लिए फोन करते रहे पर किसी ने भी फोन नहीं उठाया।
लोगों ने बताया कि यह कोई आज की बात नहीं बल्कि रोजाना घंटों बिजली कट लगाए जा रहे हैं जबकि पावरकॉम बिजली की ओर से सरपल्स राज्य होने का दावा करता है। रविवार को बिजली न होने के कारण छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया।