फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   44 flights will Operational from Chandigarh International Airport

अच्छी खबर : चंडीगढ़ से उड़ान भरेंगी 44 फ्लाइट्स, समय सारणी जारी, दिल्ली-मुंबई के लिए 18 उड़ानें

Mon, 29 Mar 2021 02:38 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Mon, 29 Mar 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
44 flights will Operational from Chandigarh International Airport
प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गर्मियों के लिए 44 उड़ानों की समय सारिणी रविवार को जारी की गई। चंडीगढ़ से मात्र एक ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल है, जो शाम 6.35 बजे शारजाह के लिए रवाना होगी। कोरोना के चलते फिलहाल दुबई के लिए उड़ान शुरू नहीं की गई है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रवक्ता प्रिंस ने बताया कि चंडीगढ़ से इंदौर होते हुए नागपुर जाने वाली इंडिगो की उड़ान रविवार से शुरू हुई। पहले दिन 42 यात्री चंडीगढ़ से रवाना हुए। रोजाना सुबह 6.35 बजे उड़कर इंदौर होते हुए 10.10 बजे यह फ्लाइट नागपुर पहुंचेगी। वापसी में सुबह 10.40 बजे नागपुर से दोपहर 1.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे पहले चंडीगढ़ से इंदौर व नागपुर के लिए सीधी फ्लाइट नहीं थी।
विज्ञापन


इंडिगो की ओर से चंडीगढ़ से गोवा के लिए भी सीधी उड़ान शुरू की जा रही है, जो चंडीगढ़ से शाम 4.15 बजे रवाना होगी। इसी तरह चेन्नई के लिए इंडिगो की फ्लाइट शाम 7.40 बजे जाएगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से गोवा, नागपुर, पुणे, जयपुर, लखनऊ, बंगलूरू, हैदराबाद, इंदौर, शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, कोलकाता, लेह, श्रीनगर व चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट्स होंगी। जबकि हिसार के लिए एयर टैक्सी चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक फ्लाइट दिल्ली और मुंबई के लिए

  • दिल्ली के लिए 10
  • मुंबई के लिए 8
  • बंगलूरू के लिए 5
  • अहमदाबाद के लिए 3
  • हैदराबाद के लिए 2
  • श्रीनगर के लिए 2
  • कोलकाता के लिए 2

श्री नांदेड़ साहिब के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान
चेन्नई के लिए इंडिगो की फ्लाइट शाम 7.40 बजे उड़ान भरेगी। इससे पहले जम्मू, जोधपुर, शिरडी के लिए उड़ान शुरू होनी थी लेकिन मई में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। मई में चंडीगढ़ से देहरादून के लिए भी फ्लाइट शुरू हो सकती है।

 

एयर इंडिया की चंडीगढ़-नांदेड़ साहिब फ्लाइट भी जल्द शुरू होगी। इससे श्रद्धालु धार्मिक स्थल श्री नांदेड़ साहिब जा सकेंगे। गो एयर की मुंबई, श्रीनगर, अहमदाबाद, लखनऊ, बंगलूरू की फ्लाइट्स 28 मार्च से शुरू कर 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी। चंडीगढ़-भुवनेश्वर वाया पटना फ्लाइट इंडिगो 15 अप्रैल से शुरू होगी। यह दोपहर 3.35 बजे चलेगी और रात 8.05 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।

चंडीगढ़-वड़ोदरा वाया जयपुर
इंडिगो की चंडीगढ़-वड़ोदरा वाया जयपुर फ्लाइट सुबह 11.10 बजे उड़कर वड़ोदरा में 2.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 3.20 बजे वहां से शाम 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह रविवार को रद्द रहेगी।


दूसरे राज्यों से जुड़ाव पर जोर
कोरोना के चलते चंडीगढ़ से यात्रा के सीमित साधन और फ्लाइट से सुरक्षित यात्रा के चलते चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पिछले दो महीने में हवाई यातायात में बढ़ोतरी हुई है।

 

वहीं, सुबह के समय चंडीगढ़ से हवाई संपर्क बढ़े, इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एयरलाइंस को प्रोत्साहन योजना भी दे रही है। रात में यहां पर एयरक्राफ्ट पार्क करने की कोई फीस नहीं ली जा रही है। एयर टर्बाइन फ्यूल भी उन्हें रियायती दर पर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed