फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 boys came to kill the young man in the flat, when no one was found they started vandalism

Mohali News: फ्लैट में युवक को मारने आए 10 लड़के, कोई नहीं मिला तो की तोड़फोड़

Mon, 01 Jan 2024 08:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 01 Jan 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
10 boys came to kill the young man in the flat, when no one was found they started vandalism
गांव भागोमाजरा स्थित जीबीपी क्रेस्ट-1 में हुई वारदात, मकान मालिक ने आरोपियों के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खरड़। किराए पर रह रहे युवक को पीटने आए 10 लड़कों ने खाली फ्लैट देख गुस्से में सामान में तोड़फोड़ की। इसके बाद वे फरार हो गए। फ्लैट के मालिक अमित शर्मा ने इस संबंध में सदर खरड़ थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों की पहचान आर्यन बसंत, आयुष राय, विक्रांत उर्फ गौरव, मौंटी बूरा, मंतीवम याद के रूप में हुई है। वहीं तीन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।


शिकायतकर्ता अमित शर्मा वासी जीबीपी क्रेस्ट-1 ने बताया कि उसके छह फ्लैट एक ही बिल्डिंग में हैं। उसने एक फ्लैट में अपनी रिहायश और बाकी किराए पर दिए हुए हैं, जिनमें सीयू के छात्र भी रहते हैं। 30 दिसंबर को रात वह जल्दी ही खाना खाकर सो गया था। करीब पौने बारह बजे उसे एक शोर सुनाई दिया, जो उसे दूसरी मंजिल के फ्लैट से आ रहा था। जब उसने ऊपर जाकर देखा तो सीढ़ियों से 10 लड़के हाथों में डंडे और तेजधार हथियार लेकर उतर रहे थे। जब उसने फ्लैट में जाकर देखा तो वहां सारा सामान बिखरा था। उन लड़कों ने फ्लैट में मौजूद सारा सामान तोड़ दिया था। जब उसने बाहर जाकर देखा तो वे लड़के जोर जोर से किसी अनमोल का नाम ले रहे थे। उन्होंने बताया कि फ्लैट में रह रहे चार लड़के प्रभास, प्रियव्रत, सार्थक और विशाल (जो सीयू के छात्र हैं) रहते हैं। उनका एक अनमोल नाम का दोस्त है, जो दो दिन के लिए उनके फ्लैट में रहने आया था। उसे मारने के लिए ये लड़के आए थे, परंतु फ्लैट में कोई भी न मिलने के कारण उन्होंने तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed