फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shivaratri celebrated, Shivaratri celebrated Muktsar, Muktsar

मुक्तसर में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया महाशिवरात्रि पर्व

Mon, 07 Mar 2016 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर Updated Mon, 07 Mar 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
Shivaratri celebrated, Shivaratri celebrated Muktsar, Muktsar
मुक्‍तसर के श्री राम भवन में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के मौके सोमवार को मंदिरों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। शहर के सभी मंदिर और शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे थे।
विज्ञापन


मंदिरों को फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया था। सुबह से दोपहर तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही। विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर फल-फूल, दूध-दही, शहद, जल, वेलपत्र, भांग, गुड़ से शिवलिंग की पूजा-अर्चना की।


शहर के श्री रघुनाथ मंदिर, श्री श्याम मंदिर, श्रीराम भवन, महादेव मंदिर, शक्ति मंदिर श्री मनन धाम, जय मां चिंतपूर्णी मंदिर, बाबा कांशी प्रसाद शिव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े दिखाई दिए। शहर में भांग के प्रसाद के अटूट लंगर भी चलते रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed