फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   property dispute ludhiana, man murdered ludhiana, tenant killed owner ludhiana

मकान के विवाद में मकान मालिक को दिया धक्का, मौत

Sat, 12 Mar 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 12 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
property dispute ludhiana, man murdered ludhiana, tenant killed owner ludhiana
मौत - फोटो : file
चंद्र नगर के पास स्थित राजेश नगर इलाके में रहने वाले प्रकाश चंद्र धीर (56) का शुक्रवार शाम अपने किराएदार के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ा कि किराएदार ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उन्हें गहरी चोटें आई, जिसके बाद उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार और चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई की तो गुस्साए लोगों ने चौकी जगतपुरी के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इनके आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस ने प्रकाश के बेटे पंकज की शिकायत पर उनके किराएदार केदारनाथ, उसकी पत्नी गोरी देशवाल और बेटे विमल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी नितिन टंडन ने बताया कि प्रकाश चंद्र नगर निगम में बतौर अकाउंटेंट तैनात थे। उन्होंने अपने घर का नीचे वाला हिस्सा केदारनाथ को किराए पर दे रखा था। केदारनाथ के साथ उनका मकान खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। रोजाना किसी न किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होती थी। मामला अदालत तक चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों के बीच फिर से मकान को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान केदारनाथ ने प्रकाश को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान प्रकाश को अंदरूनी चोटें आई और उनकी हालत बिगड़ गई। प्रकाश के बेटे ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।


नितिन टंडन ने आरोप लगाया कि पुलिस को इसकी जानकारी दी गई तो पुलिस कार्रवाई करने में ढिलाई कर रही थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मामले में जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed