{"_id":"56e1a0c04f1c1bbe3b8b4568","slug":"prisoner-escape-escape-prisoner-bhatinda-action-against-police-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालाती व सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज, एसआई सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालाती व सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज, एसआई सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 10 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत से फरार हुए हवालाती को एक दिन के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने हवालाती नवीन कुमार और सब इंस्पेक्टर गुरकीरत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसके बाद एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा ने तुरंत सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। बुधवार को जब बठिंडा पुलिस के 15 से अधिक कर्मी सब इंस्पेक्टर गुरकीरत सिंह की अगुवाई में बठिंडा की केंद्रीय जेल से करीब 40 कैदीयों व हवालातियों को अदालत में पेशी भुगताने के लिए लाए थे। इसके बाद जब शाम को पुलिस उक्त हवालातियों व कैदियों को जेल में ले जाने के लिए बस में बैठाने लगी तो उस दौरान नवीन कुमार गायब मिला।
सूत्रों के अनुसार पुलिस की ओर से उक्त फरार हवालाती को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है, जो हवालाती के घर मोगा और फतेहाबाद स्थित उसके रिश्तेदारों के घर छापामारी कर उसे गिरफ्तार करने के लिए गई हुई है।