फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Misdeed with minor girl in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: परिवार से झगड़ा कर लुधियाना आई दिल्ली की लड़की, युवकों ने छह दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 30 Jul 2023 11:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Updated Sun, 30 Jul 2023 11:06 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह परिवार के साथ झगड़ा करके अपने दोस्त के साथ नौ जुलाई को ट्रेन से लुधियाना आई थी। 11 जुलाई को आरोपियों ने उसे रहने के लिए कमरा देने का लालच दिया। आरोपियों ने उसे कहा कि वह उन दोनों की मदद कर देंगे। 

विज्ञापन
Misdeed with minor girl in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की रहने वाली किशोरी अपने परिवार के साथ झगड़ा करने के बाद दोस्त को साथ लेकर लुधियाना पहुंच गई। यहां युवकों ने उन्हें होटल में कमरा दिलाने का झांसा दिया। कमरा दिलाने के बाद आरोपियों ने कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो तक बना ली। 

विज्ञापन


जब किशोरी को उसकी मां की तबीयत खराब होने का पता चला तो वह दिल्ली पहुंची। आरोपियों की धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने यह जानकारी परिवार को दी। परिवार ने साउथ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई। वहीं लुधियाना की थाना डिविजन दो पुलिस को जांच सौंपी गई। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर गौरव, मनीष और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह परिवार के साथ झगड़ा करके अपने दोस्त के साथ नौ जुलाई को ट्रेन से लुधियाना आई थी। 11 जुलाई को आरोपियों ने उसे रहने के लिए कमरा देने का लालच दिया। आरोपियों ने उसे कहा कि वह उन दोनों की मदद कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी किशोरी और उसके दोस्त को एक होटल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने लगातार छह दिन बारी-बारी किशोरी को हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो भी बना लिया। धमकी भी दी कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। 


पीड़िता को 22 जुलाई को पता चला कि उसके जाने के बाद मां की सेहत खराब हो गई है। किसी तरह वह बदमाशों के चगुंल से निकल दिल्ली स्थित अपने घर पहुंची। इसके बाद परिवार को बताया। परिवार ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान की और मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed