फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth took out a foot march from Abohar to Fazilka demanding written examination of army recruitment

सेना में भर्ती की लिखित परीक्षा की मांग को लेकर अबोहर से फाजिल्का तक युवाओं ने निकाला पैदल मार्च

Mon, 11 Apr 2022 09:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Youth took out a foot march from Abohar to Fazilka demanding written examination of army recruitment
अबोहर। पिछले करीब डेढ़ वर्ष पहले सेना में भर्ती को लेकर मेडिकल परीक्षा और शारीरिक टेस्ट पास कर चुके सैनिक भर्ती के उम्मीदवार युवाओं की लिखित परीक्षा न होने पर उनमें भारी चिंता पाई जा रही है। इसी को लेकर सैकड़ों युवाओं ने अबोहर से फाजिल्का तक करीब 30 किलोमीटर पैदल मार्च निकाला और डीसी को ज्ञापन देते हुए सरकार से शीघ्र ही सेना की लिखित परीक्षा आयोजित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पैदल रोष मार्च में भाग लेने वाले युवाओं का कहना था कि एक ओर तो सरकार उन्हें पढ़ लिखकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। विदेशों में बसे युवाओं को अपने देश में आकर देश के लिए कार्य करने का आह्वान कर रही है। दूसरी ओर हमारे जैसे हजारों युवा पिछले 2 सालों से सेना में भर्ती की तैयारी कर कर के थक गए हैं लेकिन सरकार हमें कोई मौका नहीं दे रही। एमएस एकेडमी के संचालक मलकीत सिंह ने कहा की डेढ़ वर्ष पूर्व जो युवा सेना भर्ती का मेडिकल और फिजिकल टेस्ट पास कर चुके हैं सरकार उनकी लिखित परीक्षा आयोजित करने में आनाकानी कर रही है जिससे कई युवा उम्मीद छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएस एकेडमी सेना में शामिल होने वाले युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग देकर देश सेवा के लिए तैयार कर रही हैं और अब तक अनेक युवा उनसे ट्रेनिंग लेकर सेना में भर्ती भी हो चुके हैं पर अब पिछले करीब डेढ़ साल से सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लिखित परीक्षा आयोजित कर युवाओं की भर्ती करने का रास्ता साफ किया जाए वहीं सेना में नई भर्ती के लिए तैयारी की जाए जिससे नशे की ओर अग्रसर युवा अपने पैरों पर खड़े हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed