फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth dies after injecting drugs.

Jalandhar News: नशे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत

Sun, 04 Oct 2026 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 04 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after injecting drugs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। गुरुहरसहाय में नशे का इंजेक्शन लगाने से 35 वर्षीय विक्रम सेठी की मौत हो गई। वह कुटी मोड़ का निवासी था। उसने रविवार को रेलवे पार्क में नशे का इंजेक्शन लगाया था जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। मृतक के पिता नरेश सेठी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नशा सरेआम बिकता है और पुलिस आरोपियों को पकड़ती नहीं है। उन्होंने कहा कि नशे के आदी नौजवानों को अस्पताल में दाखिल करवाने की बजाय उन पर मामला दर्ज किया जाता है। नरेश सेठी ने यह भी बताया कि पंजाब में सबसे ज्यादा नशा गुरुहरसहाय में बिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने नेताओं और पुलिस अधिकारियों से कई बार क्षेत्र में नशा बिक्री की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नरेश सेठी ने नशे की वजह से उसने अपने बेटे को खो दिया। उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों में लगभग बीस से ज्यादा युवा नशे से मर चुके हैं। उन्हाेंने नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed