फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Young man was harassing her in one sided love, girl committed suicide by jumping into the canal

Jalandhar News: शादी कर कनाडा में पीआर के नाम पर 20 लाख ठगे, मां-बेटी और बेटे पर केस दर्ज

Sun, 24 Dec 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Young man was harassing her in one sided love, girl committed suicide by jumping into the canal
हलवारा। कनाडा में पीआर करवाने के नाम पर गांव सिधवां कलां की परमिंदर कौर ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर रायकोट के गांव सुखाणा निवासी हरजिंदर सिंह से 20 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने मां-बेटी और बेटे के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों में मंजीत कौर उसकी बेटी परमिंदर कौर और भाई अमनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए नोटिस भेज रही है। जानकारी के मुताबिक हरजिंदर सिंह ने अपने बेटे जसजीत सिंह को कनाडा भेजने के लिए उसकी शादी परमिंदर कौर से की थी। परमिंदर कौर और उसके परिवार ने जसजीत सिंह को कनाडा भेजने और पीआर दिलवाने का वादा किया था। इसके लिए हरजिंदर सिंह ने परमिंदर कौर के स्टडी वीजा टिकट सहित तमाम खरीदारी और अन्य चीजों पर 20 लाख रुपये खर्च कर दिए। लेकिन कनाडा पहुंचने के बाद परमिंदर कौर ने जसजीत को वहां बुलाना तो दूर उल्टा तीन और लड़कों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये कनाडा से ही मंगनी करके उनसे भी 33 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद चार साल बीतने पर भी जब परमिंदर कौर ने जसजीत को कनाडा नहीं बुलाया तो हरजिंदर सिंह ने दोबारा से 35 लाख रुपये खर्च करके बेटे जसजीत सिंह को कनाडा भेज दिया। लेकिन जसजीत सिंह के कनाडा पहुंचने के बाद भी परमिंदर कौर उसका पीआर करवाने से मुकर गई। इसके बाद हरजिंदर सिंह ने जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को शिकायत दी। शिकायत की जांच डीएसपी रायकोट रछपाल सिंह ढींढसा ने की। हरजिंदर सिंह की शिकायत पर जांच के बाद एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के आदेश पर आरोपी परमिंदर कौर, उसकी मां मंजीत कौर और भाई अमनदीप सिंह निवासी सिधवां कलां के खिलाफ थाना सदर रायकोट में केस दर्ज किया गया है। जबकि आरोपी परमिंदर कौर कनाडा में है। उसकी मां और भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस नोटिस भेज रही है।
विज्ञापन

इस मामले में हरजिंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने बेटे जसजीत सिंह को पीआर दिलवाने के लिए उसकी शादी परमिंदर कौर से की थी। 17 जनवरी, 2019 को परमिंदर कौर कनाडा चली गई। परमिंदर कौर ने कनाडा पहुंचने के बाद संपर्क करना बंद कर दिया और जसजीत को कनाडा नहीं बुलाया। इतना ही नहीं परमिंदर कौर ने पंजाब के ही तीन अन्य परिवारों के लड़कों से भी इसी तरह शादी की थी। इसका पता उस समय चला जब वह तीन पीड़ित परिवार भी हरजिंदर सिंह के घर आए। उन्होंने बताया कि परमिंदर ने उनसे भी शादी करके कनाडा बुलाकर पीआर के नाम पर 33 लाख ठगे हैं। इस कारण उनका बेटा जसजीत मानसिक तनाव से गुजरने लगा और एक दिन फंदा लगाने की कोशिश की। उसे समय रहते बचा लिया गया। इस पर उन्होंने जसजीत की हालत को देखते हुए दोबारा 35 लाख रुपये खर्चकर उसे कनाडा भेजा। लेकिन उनकी बहू परमिंदर कौर ने जसजीत को ठुकरा दिया और मिलने तक से मना कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी परमिंदर कौर कनाडा में है और उसकी मां मंजीत कौर और भाई अमनदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए भारत स्थित कनाडा दूतावास और कनाडा स्थित भारतीय दूतावास की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed