फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Young man commits suicide in Muktsar

मुक्तसर में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Mon, 08 Mar 2021 07:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide in Muktsar
मुक्तसर। मलोट रोड नाका नंबर-4 निवासी एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मलोट रोड नाका नंबर-4 के पास रहने वाले युवक वरिंदरपाल सिंह पुत्र गुरजीत सिंह ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें मृतक ने लिखा है कि दो साल पहले रणजीत कौर के साथ उसकी शादी हुई थी। विवाह के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहने लगी थी। स्थानीय अदालत में तलाक का केस भी चल रहा है। सुसाइड नोट के अनुसार मृतक की पत्नी रणजीत कौर, साला गगन और साढू जसप्रीत सिंह वासी अरनीवाला उसे परेशान करते थे। इस कारण उसने ये कदम उठाया। थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी, साले और साढू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed