{"_id":"60c0ee368ebc3e493361d7f7","slug":"woman-held-with-charas-fake-notes-and-drug-money-pathankot-news-pkl4161302112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस, नकली नोट और ड्रग मनी समेत महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस, नकली नोट और ड्रग मनी समेत महिला काबू
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल पठानकोट की टीम ने सुजानपुर के मोहल्ला प्रेमनगर में दबिश देकर एक महिला को नकली नोट, चरस और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान प्रेमनगर निवासी सुनीता के तौर पर हुई है। अधिकारियों के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि सुनीता नशीले पदार्थ बेचने का कार्य करती है। अगर अभी दबिश दी जाए तो वह नशीले पदार्थ सहित काबू की जा सकती है।
इसके बाद एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ प्रेमनगर में दबिश दी और महिला को काबू कर लिया। महिला से 4.25 लाख के नकली नोट, 250 ग्राम चरस, 1.25 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त महिला पर पहले से 20 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 1 एनडीपीएस जबकि 19 के करीब अवैध शराब बेचने के मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक उक्त महिला पिछले 6 महीने से चरस बेचने का धंधा कर रही थी। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि जहां से वह नशा खरीदी थी, उसकी पेमेंट में नकली नोट मिलाकर दे देती थी। पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि उक्त नशीला पदार्थ इसने कहां से खरीदा था और किसे बेचने वाली थी। वहीं, इस धंधे से जुडे़ अन्य लोगों के बारे भी पूछताछ की जाएगी।
फोटो:-1-नकली नोट, चरस और ड्रग मनी सहित पकड़ी महिला को कोर्ट में पेश करने ले जाते अधिकारी।