फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   woman died in accident in jalandhar

Jalandhar: निगम के टिप्पर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; आरोपी चालक फरार

Thu, 29 Jan 2026 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 12:47 PM IST
सार

मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि टिप्पर में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े भी, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। चश्मदीद के अनुसार टिप्पर तेज रफ्तार में था, जबकि महिला धीरे एक्टिवा चला रही थी।

विज्ञापन
woman died in accident in jalandhar
जालंधर में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर थाना नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। यह हादसा डोल्फिन होटल के पास हुआ, जहां नगर निगम के कूड़े वाले टिप्पर और एक एक्टिवा की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक महिला की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान सुनीता, निवासी दिलबाग नगर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टिप्पर और एक्टिवा दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि टिप्पर में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े भी, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। चश्मदीद के अनुसार टिप्पर तेज रफ्तार में था, जबकि महिला धीरे एक्टिवा चला रही थी। शोर मचाने के बावजूद टिप्पर चालक महिला को कुचलने के बाद भाग निकला।


मौके पर पहुंचे एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि यह हादसा नगर निगम के टिप्पर की टक्कर से हुआ है। एक्टिवा की आरसी की जांच के बाद महिला की पहचान दिलबाग नगर निवासी सुनीता के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार टिप्पर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed