फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   withdrew 83 thousand rupees after calling

कॉल करने पर ठगों ने निकाले 83 हजार रुपये

Sat, 26 Jun 2021 11:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
withdrew 83 thousand rupees after calling
अगर आप गूगल पर किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं, साइबर ठग आपके खाते को खाली कर सकते हैं। फिल्लौर में तैनात एएसआई के साथ जहां ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद पेमेंट न होने पर जब उसने गूगल से वेबसाइट के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया तो वेबसाइट से मिले नंबर पर कॉल करने पर साइबर ठगों ने लिंक भेजकर एएसआई के खाते से 83 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की सूचना के बाद साइबर सेल ने मध्य प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई अनिल बाली ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह एक ऑनलाइन वेबसाइट से कुछ सामान खरीद रहा था, जिसकी पेमेंट न होने पर उसने गूगल से वेबसाइट का नंबर सर्च कर उस पर कॉल की। फोन नंबर से बात करने वाले व्यक्ति ने उसे एक लिंक भेजा, जिसके बाद पीड़ित ने अपने सैलरी अकाउंट से जुड़े फोन पर अकाउंट से खरीदे गए सामान की पेमेंट कर दी।
विज्ञापन

पेमेंट करने के एक दिन बाद उसके अकाउंट से पहले 48 हजार फिर 20 हजार उसके बाद 12 हजार और अंत में 2700 रुपये कट गए। यह रकम अलग-अलग पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर की गई। मामले की शिकायत के बाद जब साइबर सेल ने जांच शुरू की तो 6 लोगों के नाम सामने आए, जिनमें भोपाल के संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाली हेमा केसवानी, जबलपुर के सिरोहा की रहने वाली कोमल बर्मन, कटनी हथियागढ़ निवासी कुमार बैराग, जबलपुर के कैलवास निवासी ओम प्रकाश और हरियाणा के अंबाला कैंट के डिफेंस कॉलोनी निवासी सूरज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed