फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Viral video of a laborer tied to a tractor and assaulted

मजदूर को ट्रैक्टर से बांधकर मारपीट करने का वीडियो वायरल, डीएसपी ने कहा- कर रहे हैं मामले की जांच

Sun, 01 Aug 2021 10:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Viral video of a laborer tied to a tractor and assaulted
मुक्तसर। जिले के एक गांव में मजदूर को ट्रैक्टर से बांधकर भट्ठा मालिक द्वारा उससे मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आ गया। इस वायरल वीडियो में भट्ठा मालिक मजदूर पर ईंटें चोरी करने का आरोप लगाते हुए उससे मारपीट करता नजर आ रहा है। मजदूर जत्थेबंदियों ने इस मामले की कड़ी निंदा की है। मामला पुलिस के पास पहुंचा है। डीएसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मजदूर जत्थेबंदी से जुड़े नेता तरसेम सिंह खुंडे हलाल के अनुसार ये वीडियो गांव लंबी ढाब का है, जिसमें एक बेकसूर मजदूर को भट्ठा मालिक द्वारा ट्रैक्टर के साथ रस्सियों से बांधकर पीटा जा रहा है जोकि सरासर गलत है। तरसेम सिंह खुंडे हलाल ने जिला व पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मजदूर द्वारा लगातार वीडियो में यह कहा जा रहा है कि उसके पास ईंटें चोरी करने वाले के खिलाफ सबूत हैं और ईंटें कहां पड़ी हैं वे इसकी जानकारी बड़े मालिक को देगा। मगर व्यक्ति द्वारा उसके साथ ये कहते हुए मारपीट की जा रही है कि भट्ठा उसका है, वह कुछ भी करेगा। तरसेम सिंह ने कहा कि अगर मजदूर ने चोरी की होती तो वह सबूत देने के लिए तैयार नहीं होता। वीडियो में मजदूर लगातार कह रहा है कि उसे पता है ईंटें कहां पड़ी हैं। मजदूर के बेकसूर होने के बावजूद भी उसके साथ मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, जब इस बाबत डीएसपी हरविंदर सिंह चीमा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मजदूर पर जुर्म करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed