फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Violation of Ethics during Chief Minister's visit, Election Commission summoned Congress District President

मुख्यमंत्री के दौरे दौरान आचार सहिता का उल्घंन, कांग्रेस जिला प्रधान को चुनाव आयोग ने किया तलब

Wed, 09 Feb 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Violation of Ethics during Chief Minister's visit, Election Commission summoned Congress District President
जालंधर। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंगलवार को जालंधर दौरे पर कांग्रेसी नेताओं व वर्करों में खासा जोश देखा गया। इस जोश में यह कांग्रेसी नेता और वर्कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करना भूल गए। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान आदर्श चुनाव आचार सहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर को नोटिस जारी किया है, जिसकी कापी उन्हें भेज दी गई है। चुनाव आयोग ने बलराज ठाकुर को 10 फरवरी को सुबह चुनाव अधिकारी के समक्ष तलब होने के आदेश जारी किए हैं। जिला कांग्रेस प्रधान बलराज ठाकुर के साथ-साथ जालंधर वेस्ट हलके से कांग्रेस प्रत्याशी सुशील रिंकू से भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे के बीच ही प्रचार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार रात नौ बजे जालंधर पहुंचे थे। सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री को भी रोड़ शो नुक्कड़ बैठक करने की इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद रोड़ शो और नुक्कड़ बैठकें की गई, जिसमें कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन हुआ। उन्होंने सेंट्रल विधान सभा, वेस्ट विधान सभा और जालंधर नार्थ विधानसभा हलका में रात 9 बजे से लेकर रात 12 बजे तक रैलियों को संबोधित किया था। रात 8 बजे के बाद आयोग की हिदायत अनुसार कोई उम्मीदवार चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले सकता है और न किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रधान तो क्या मुख्यमंत्री ने ही नहीं की गाइड लाइन की पालना - कालिया
इस मामले में सेंट्रल हलके से भाजपा के प्रत्याशी मनोरंजन कालिया ने कहा कि आर्दश चुनाव सहिता का उल्लंघन केवल जिला प्रधान ने ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी किया है। कांग्रेसी उम्मीदवारों व मुख्यमंत्री ने भी आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई हैं। इसके चलते उन सभी कांग्रेसी नेताओं व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी आर्दश चुनाव आचार सहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर सबसे पहले हो आचार संहिता उल्लंघन का मामला
आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके से प्रत्याशी रमन अरोड़ा का कहना है कि मुख्यमंत्री ने जालंधर दौरे दौरान आयोग की गाइड लाइन की पालना नहीं की व रात 8 बजे के बाद भी चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले तो चरणजीत सिंह चन्नी पर आचार सहिता उल्लंघन का मामला दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed