{"_id":"64943802c4aa6d9f1b0b6044","slug":"vigilance-nabs-pspcl-lineman-taking-40-thousand-bribe-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-232-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: विजिलेंस ने पीएसपीसीेएल के लाइनमैन को 40 हजार रिश्वत लेते किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: विजिलेंस ने पीएसपीसीेएल के लाइनमैन को 40 हजार रिश्वत लेते किया काबू
Thu, 22 Jun 2023 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
बिजली के बिल का निपटारा करवाने के बदले पहले भी ले चुका था 21 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का (फिरोजपुर)। विजिलेंस ने खूईखेड़ा में तैनात पीएसपीसीएल के लाइनमैन को चालीस हजार रुपये रिश्वत लेते काबू किया है। पकड़े गए लाइनमैन की पहचान महिंदर कुमार के तौर पर हुई है।
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने उनके दफ्तर में शिकायत दी थी कि कि लाइनमैन महिंदर कुमार ने बालाजी मिल्क सेंटर के अप्रैल माह में 73,790 रुपये के बिजली के बिल का निपटारा करने के बदले रिश्वत के तौर पर 40,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे इससे पहले फरवरी में 52,360 रुपये बिजली का बिल आया था और लाइनमैन ने इस बिजली के बिल को ठीक करवाने के बदले उससे 21,000 रुपये लिए थे, परंतु जब उसका अप्रैल का बिजली बिल 73,790 रुपये आया तो उसे पता चला कि इसमें फरवरी महीने का बिल भी जोड़ा हुआ था। इसलिए उसने दोबारा लाइनमैन से संपर्क किया तो लाइनमैन ने उससे और 40,000 रुपये की मांग की।
इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और इस लाइनमैन को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।