फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   vehicle thief arrest in firozpur

वाहन चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2020 06:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
vehicle thief arrest in firozpur
थाना सिटी पुलिस ने राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी की पिकअप गाड़ी और एक बाइक बरामद की है। गिरोह चोरी की पिकअप गाड़ी बेचने के लिए किले वाला चौक पर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने बुधवार गिरोहपर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सबइंस्पेक्टर अमनदीप कंबोज के मुताबिक वह पुलिस पार्टी संग गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट और वाहन चोरी करने के आदी हैं। आज भी कहीं से महिंदरा पिकअप गाड़ी चुराकर लाएं हैं और बेचने की फिराक में हैं। गिरोह के लोग पिकअप गाड़ी लेकर किले वाला चौंक के पास खड़े किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। यदि उन्हें पकड़ा जाए तो चोरी हुई कई वाहनों व लूटपाट की वारदातों की जानकारी मिल सकती है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापा मारकर गिरोह के चार शातिरों को चुराई हुई पिकअप गाड़ी के साथ काबू कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह व निशान सिंह उर्फ शामा वासी बस्ती आवा फिरोजपुर शहर, जिंदर सिंह वासी मिसरी वाला थाना लक्खोके बहराम तथा बलविंदर सिंह वासी गुरुहरसहाए के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सबइंस्पेक्टर कंबोज के मुताबिक मामला दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed