फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   vegetable market open in curfew at kapurthala

कर्फ्यू के बीच फिर खुली सब्जी मंडी, लगी भीड़

Wed, 25 Mar 2020 06:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
vegetable market open in curfew at  kapurthala
कपूरथला में कर्फ्यू का उल्लंघन करके खुली पुरानी सब्जी मंडी में सब्जियों से खरीददारी करते लोग। - फोटो : KAPURTHALA
कपूरथला में कर्फ्यू का लगातार उल्लंघन जारी है। बुधवार को फिर एक बार सुबह के समय विक्रेताओं ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित अपनी दुकानें खोल लीं। बाकायदा दुकान के बाहर सड़क पर सब्जियां भी सजाकर बेचने लगे। इससे पुरानी सब्जी मंडी में एकदम से भीड़ जमा हो गई। िजिला प्रशासन के पास सूचना पहुंची तो तुरंत एसएसपी व एसडीएम मौके पहुंचे और दुकानें बंद कराईं यहीं हाल दवा की दुकानों पर भी सुबह के समय रहा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बुधवार की सुबह कुछ जरूरी वस्तुओं के लिए पांच से आठ बजे तक लोगों को घर-घर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कर्फ्यू के बीच राहत प्रदान की है। इसमें केमिस्ट शॉप को छोड़कर किसी को दुकान खोलने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद बुधवार को फिर से सब्जी विक्रेताओं ने न केवल अपनी दुकानें खोली, बल्कि आम दिनों की तरफ सब्जियों की टोकरियां बाहर लगाकर दुकानदारी शुरू कर दी। देखते-देखते ही लोगों की भीड़ लगने लगी।
विज्ञापन

केमिस्ट शॉप भी भीड़ लगी रही। यहां तक कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एहतियात भी नहीं बरती जा रही थी। इस तरह से सरेआम कर्फ्यू का उल्लंघन होने शुरू हो गया। जब सूचना जिला प्रशासन के पास पहुंची तो एसडीएम वीपीएस बाजवा और एसएसपी सतिंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों की भीड़ को किसी तरह समझाबुझाकर भेजा और सब्जी की दुकानें बंद करवाई। थाना सिटी के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ कुछ सब्जी विक्रेताओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed