फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Union State Minister Som Prakash faced farmers protest in Hoshiarpur

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को किसानों के आक्रोश का करना पड़ा सामना, होशियारपुर में दो घंटे तक किया घेराव

Sat, 06 Feb 2021 10:08 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 06 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Union State Minister Som Prakash faced farmers protest in Hoshiarpur
घेराव करने पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को शनिवार को उस समय किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा, जब वह नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए निकले थे। सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजिंदर भंडारी, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद व अन्य भाजपा नेताओं के साथ पुरहीरां में प्रदेश भाजपा एनजीओ सेल के अध्यक्ष निपुण शर्मा के परिवार की ओर से संचालित निजी स्कूल में लगभग दो घंटे तक फंसे रहे और बाहर उनके खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित तीन घंटे के चक्का जाम के दौरान सैकड़ों किसान पुरहीरां चौक पर धरने पर बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे किसानों को पता चला कि केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश और अन्य भाजपा नेता वार्ड नंबर 19 में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने निजी स्कूल में भाजपा नेताओं को घेर लिया और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि उनकी नाराजगी केंद्र सरकार से है, न कि किसी उम्मीदवार से। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया जाता, तब तक भाजपा नेताओं का धेराव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बारे में पता चलने पर भाजपा वर्कर भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों को आमने सामने होता देख इस बीच, बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थिति को तनावपूर्ण होता देख उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और एसएसपी नवजोत सिंह माहल खुद मौके पर पहुंचे और स्कूल में मौजूद भाजपा नेताओं से बात की। इसके बाद उन्होंने तब किसानों से बातचीत कर उन्हें एक ओर से रास्ता छोड़ने के लिए मनाया और भाजपा नेताओं को स्कूल से बाहर निकाल कर वहां से भेजा गया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर भंडारी ने आरोप लगाया कि किसानों के नाम पर यह सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया धरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों को कांग्रेस नेताओं की ओर से उनकी गुंडागर्दी के लिए धमकाया जा रहा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की आजादी के बाद से अब तक कई बलिदान दिए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो वह अब भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर में हर कीमत पर शांति और व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि अब शहर के लोगों को सोचना होगा कि हमें गुंडों को शहर के पार्षद बनाना है या सेवकों को। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से विफल रही और आज जो कुछ भी हुआ वह पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने पत्रकारों को बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश और अन्य भाजपा नेता आज वार्ड नंबर 19 में भाजपा उम्मीदवार के घर पहुंचे थे। इस बीच, विरोध कर रहे किसानों को जब इसके बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि किसानों को पुलिस ने समझा बुझा कर वहां से हटाया और भाजपा नेताओं को वहां से भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed