फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Unidentified dead body found in Jalandhar, fear of death due to cold

पंजाब: जालंधर में ठंड से मौत! रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे अज्ञात शव बरामद, नहीं हो सकी शिनाख्त

Wed, 04 Jan 2023 09:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 09:25 AM IST
सार

पंजाब में मंगलवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा।

विज्ञापन
Unidentified dead body found in Jalandhar, fear of death due to cold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के जालंधर में बड़ी ठिठुरन और तेजी से नीचे गिरा तापमान जानलेवा साबित हो रहा है। जालंधर में बुधवार तड़के थाना रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही दकोहा चौंकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


अभी तक अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना रामामंडी के प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 40 से 45 साल के बीच है और उसकी मौत ठंड की वजह से होने की आशंका है। व्यक्ति को देखने से लगता है कि वह बिना कपड़ों के सो रहा था, पुलिस आसपास के एरिया में पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हरियाणा पंजाब में पड़ रही ठंड
पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि सिरसा हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदासपुर में 2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.8, पटियाला में 4.8, पठानकोट में 6.6, फरीदकोट में 4.8, जबकि अमृतसर में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.5, भिवानी में 6.9 और झज्जर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed