फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two people were scorched while setting fire to a shop in Jalandhar

जालंधर: बदमाशों ने बुक डिपो पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, चपेट में आने से दो झुलसे, एक की मौत

Wed, 24 Nov 2021 05:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Nov 2021 05:38 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर जिले में बदमाशों ने एक पुस्तक भंडार में आग लगा दी। आरोपी इस दौरान खुद हादसे का शिकार हो गए। आग की चपेट में आने से दो बदमाश झुलस गए। इनमें एक की मौत हो गई है। मामला आदमपुर इलाके का है।

विज्ञापन
Two people were scorched while setting fire to a shop in Jalandhar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के आदमपुर इलाके में तीन बदमाशों ने एक बुक डिपो में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। तीन बदमाशों में से दो आग की चपेट में आ गए और तीसरा मौके से फरार हो गया। आग की चपेट में आने वाले एक बदमाश की झुलसने से मौत हो गई जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान बस्ती बावा खेल इलाका निवासी प्रदीप व झुलसे जितेंद्र निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से झुलसे जितेंद्र को जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी पहचान सिमरनजीत के रूप में हुई है। ऐसी आशंका है कि दुकान में आग साजिशन लगाई गई है।
विज्ञापन


एएसपी आदमपुर अजय गांधी ने बताया कि यह घटना देर रात दो बजे के करीब की है। आदमपुर में कृष्णा बुक डिपो में तीन बदमाश जालंधर सिटी से आग लगाने पहुंचे थे। युवकों ने शटर तोड़कर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी और उसका शटर बंद कर दिया। दुकान काफी पुरानी थी और उसमें काफी सामान था, जिसके चलते दुकान के अंदर बड़ा धमाका हो गया और आग लगाने आए दो युवक आग की चपेट में आ गए, जिससे एक युवक प्रदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दुकान मालिक का किराएदार के साथ विवाद चल रहा था। एएसपी गांधी ने बताया कि हरजिंदर सिंह के दादा ने 60 साल पहले दुकान अजीत सिंह निवासी जालंधर से किराये पर ली थी। अब दुकान हरजिंदर सिंह के पास पर अजीत सिंह इसको खाली करवाना चाहता था। 


हरजिंदर सिंह ने बयान दिया है कि तीन बदमाश प्रदीप कुमार, जितेंद्र व सिमरजीत उसकी हत्या की नीयत से दुकान पर रात दो बजे आए और दुकान का शटर तोड़कर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसमें प्रदीप कुमार की आग से झुलसने से मौत हो गई। आदमपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। एएसपी गांधी का कहना है कि पुलिस आरोपी जितेंद्र से पूछताछ करेगी। जितेंद्र के बयान के बाद अगर अजीत सिंह का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed