फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two Kashmiri youths with heroin arrested in Pathankot

हेरोइन सहित दो कश्मीरी युवक गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2021 04:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Two Kashmiri youths with heroin arrested in Pathankot
पठानकोट। थाना सुजानपुर पुलिस ने 2 कश्मीरी युवकों को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद अकरम घनई और मुख्त्यार अहमद शेख निवासी गांव लड़ी बनिहाल जिला बारामूला जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 2 लोग जम्मू-कश्मीर से हेरोइन लेकर लखनपुर के रास्ते पंजाब में आ रहे हैं। इस पर एएसआई अंग्रेज सिंह ने पुलिस पार्टी साथ माधोपुर रेलवे स्टेशन के समीप नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। लखनपुर की ओर से आ रहे 2 व्यक्ति हाथ में बैग पकड़े दिखे। पुलिस को देखकर अपना बैग झाड़ियों में फेंक भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। बैग की तलाशी में 200 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed