जालंधर में चली गोलियां: पठानकोट चौक पर दो गुट भिड़े, तेजधार हथियारों से हमला, फायरिंग से मचा हड़कंप
जालंधर के रेरू पिंड में दो पक्षों में खुनी संघर्ष हुआ है। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर पहले फायरिंग की। इसके बाद पठानकोट चौक पर एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के गांव रेरू में सोमवार दोपहर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गोलियां दागीं। इस झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके बाद दोनों पक्ष पठानकोट चौक में इकट्ठे हुए और एक दूसरे पर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। घटना दोपहर करीब सवा 2 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गोलियां चलाने वाले दोनों पक्ष आपराधिक प्रवृत्ति के हैं जो कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए थे और दोनों रेरू गांव के रहने वाले हैं। मंगा नाम के युवक ने कुछ दिन पहले चिकन शॉप के मालिक भल्ला को थप्पड़ मारे थे। इस बात को लेकर भल्ला ने जगतेज को बताया। जब जगतेज़ ने मंगा केपी को फोन किया तो मंगा ने उसे भी गालियां निकाल दी और इसी रंजिश के कारण मंगा जगतेज को ढूंढ रहा था, जो सोमवार दोपहर रेरू पिंड में आमने-सामने हो गए।
पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, उसके बाद गोलियां चलाई और फिर बाद में पठानकोट चौक पर दोनों पक्ष भिड़ गए। घटना में तेजधार हथियार चलने से भी कुछ लोग घायल हए है। थाना डिवीजन आठ के प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कितनी गोलियां चली है इसका पता लग रहे हैं और घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के भी बयान दर्ज किया जा रहे हैं। घटना की चश्मदीद पठानकोट चौक पुल के नीचे रहने वाली हंसी ने बताया कि वह बच्चों को लेकर चाय पिलाने जा रही। तभी अचानक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 10-12 लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी।
जांच के लिए पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल से दो चले हुए और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस कर्मी ने बताया कि चार से पांच राउंड फायर किए गए हैं जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सारी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीपी नॉर्थ दमन वीर सिंह ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन आठ में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।