फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two dead military man dead road accident Ferozepur

फिरोजपुर में सड़क हादसे में फौजी समेत दो की मौत

Thu, 18 Feb 2021 07:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Two dead military man dead road accident Ferozepur
फिरोजपुर। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित टी-प्वाइंट के पास एक तेज रफ्तार जीप से बचने के चक्कर में एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार फौजी और उसके दोस्त की मौत हो गई। फौजी पंद्रह फरवरी को ही जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आया था। थाना ममदोट पुलिस ने वीरवार को अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का पहचान लवप्रीत सिंह और इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गमदूर सिंह निवासी गांव झोक टहल सिंह वाला ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा लवप्रीत सिंह जम्मू-कश्मीर के कोरनी सेक्टर में तैनात है। लवप्रीत अपने दोस्त इंद्रपाल सिंह के संग वरना की सर्विस कराने फिरोजपुर छावनी गया था। बुधवार देर शाम दोनों कार की सर्विस करवाकर गांव लौट रहे थे, तभी फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित टी-प्वाइंट के पास तेज रफ्तार जीप आ रही थी। उससे बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed