फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two arrested for smuggling arms and drugs in Phagwara

फगवाड़ा में हथियार और नशे की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार, दो गाड़ियां, तीन कारतूस, दो पिस्तौल, 25 नशे के इंजेक्शन बरामद

Thu, 19 Aug 2021 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for smuggling arms and drugs in Phagwara
हथियार व नशा तस्करी गिरोह के सदस्य सीआईए स्टाफ की टीम के साथ और बरामद हथियार व नशीले इंजेक्शन। - फोटो : KAPURTHALA
फगवाड़ा। कपूरथला जिले में नशे व हथियारों की तस्करी करने वाले दो लोगों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि तस्करों के कब्जे में दो गाड़ियां, दो पिस्तौल, तीन कारतूस, 25 नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को गिरोह में शामिल कुछ अन्य लोगों का पता चला है जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

फगवाड़ा के एसपी सर्बजीत सिंह बाहीया ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरपाल सिंह उर्फ पाला निवासी गांव खेड़ा, अमनदीप सिंह निवासी डोगरावाला जिला कपूरथला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के निर्देश पर समाज विरोधी तत्वों पर निगाह रखने के लिए उनकी अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया था। सीआईए स्टाफ के प्रभारी सिकंदर सिंह विर्क, एएसआई परमजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने होशियारपुर रोड पर जीएनए मोड़ के पास नाका लगाया था।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान एक क्रेटा गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी सवार युवकों ने गाड़ी को रोककर हाथ में पकड़े लिफाफे फेंककर भागने की कोशिश की तो पुलिस टीम ने उनको काबू कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान होने पर अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी लेने पर क्रेटा गाड़ी सहित एक अवैध पिस्तौल व 25 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड लेकर जांच शुरू की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि गुरपाल सिंह उर्फ पाला हथियारों का तस्कर है और थाना बहराम में 307 के मामले में भगोड़ा है। इसके संबंध नामी तस्कर कुलदीप सिंह उर्फ साबी निवासी बादशाहपुर जिला कपूरथला से है, जिस पर अलग अलग थानों में 9 मामले दर्ज हैं। साबी पाला को हथियार देता है। साथ पकड़ा गया युवक साबी की बुआ का बेटा है। जिसके जरिये साबी व पाला का मेल मिलाप हुआ। पुलिस को पता चला है कि कुछ अन्य व्यक्ति पाला के साथ मिलकर हथियारों की तस्करी करते हैं, जिनको हथियार बेचे हैं, उनकी तलाश की जा रही है। रिमांड दौरान इनसे स्विफ्ट गाड़ी व एक पिस्तौल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed