फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two accused of robbery of seven lakhs arrested, Ferozepur

सात लाख की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Mar 2021 06:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery of seven lakhs arrested, Ferozepur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। जीरा बस स्टैंड से 25 फरवरी को सोम ब्रदर्स एंड कंपनी के मुलाजिम से सात लाख रुपये लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 4 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए हैें। आरोपियोें के दो साथी फरार हैं। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा ने बताया कि 25 फरवरी को जीरा बस स्टैंड पर उक्त कंपनी के मुलाजिम गोपाल शर्मा वासी कोटकपुरा से बाइक सवार दो आरोपी ने सात लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गए थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एकत्र कर आरोपियों का सुराग लगाया।
विज्ञापन

एक मार्च को पुलिस ने आरोपी गुरजीत सिंह वासी बंब व गुरसेवक सिंह वासी कलगीधर नगर जीरा को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों से बाइक व स्कोडा कार बरामद की गई है, जो इनके पारिवारिक सदस्यों के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ दौरान आरोपियों ने अपने दो साथी गुरबख्शीश सिंह वासी मुहल्ला जटा वाला जीरा व जसकरण सिंह वासी मलसिया तहसील जीरा के नाम बताए। आरोपियों पर कई थानों में नशे व झगड़ों के मामले दर्ज हैं।

एसएसपी ने बताया कि मुलाजिम गोपाल शर्मा दस-पंद्रह दिन बाद जीरा में पेमेंट एकत्रित करना आता है। इस संबंधी आरोपियों को मालूम था। आरोपियों ने पहले रैकी की। जब उन्हें पता चला कि इसके पास कैश बहुत है, तो आरोपियों ने नगदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed