फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two accused including one quarter kilo opium controlled Ferozepur

फिरोजपुर में सवा किलो अफीम समेत दो आरोपी काबू

Wed, 17 Feb 2021 10:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two accused including one quarter kilo opium controlled Ferozepur
फिरोजपुर। सीआईए स्टॉफ ने बुधवार को गांव गुलाम पतरा के पास सवा किलो अफीम समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना लक्खोके बहराम पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान बलवीर सिंह निवासी पनियारी (हरियाणा) और मनजिंदर सिंह निवासी गुलाम पतरा के रूप में हुई है। पुलिस के बताया कि सीआईए स्टॉफ की टीम गश्त लगा रही थी। तभी गांव गुलाम पतरा के पास एक आल्टो कार आती थी, उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी ने कार मोड़ ली और भागने लगे। पुलिस ने आरोपी बलवीर को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि 250 ग्राम अफीम मनजिंदर सिंह को देकर आया है। पुलिस ने मनजिंदर को भी अफीम समेत काबू कर लिया। एएसआई अंग्रेज सिंह के मुताबिक आरोपी बलवीर सिंह और मनजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed