फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Twelve youths gang-raped a girl overnight

Jalandhar News: युवती से बारह युवकों ने रातभर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 18 Jun 2023 05:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 18 Jun 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Twelve youths gang-raped a girl overnight
सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को पानी डिग्गी में फेंकने का किया प्रयास
विज्ञापन

साथी युवती को पुलिस ने सूचना पर बचाया
दोनों पीड़ित फाजिल्का के अस्पताल में दाखिल, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का (फिरोजपुर)। ढाबे पर रोटी खा रही दो युवतियों को बारह युवकों ने अगवा कर एक युवती से रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसे पानी की डिग्गी में फेंकने का प्रयास किया, लेकिन युवती वहां से बचकर निकल गई। जबकि दूसरी युवती को अगवा करते वक्त ढाबे पर बैठे किसी व्यक्ति ने देख लिया और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दूसरी युवती को बचा लिया। दोनों युवती जख्मी हालत में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

युवतियों का कहना है कि वह जलालाबाद की रहने वाली हैं और फाजिल्का में अपनी ताई से मिलने पहुंची थीं। जिसके बाद भूख लगी तो फिरोजपुर रोड पर एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गईं। वहां पर मौजूद बारह लड़कों ने बदसलूकी की। आरोपी जबरन दोनों को बाइक पर बैठाकर अलग-अलग रास्ते से ले गए। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर एक युवती को तो बदमाशों के चंगुल से बचा लिया। हुआ यूं कि उसे उठाते हुए किसी व्यक्ति ने देख लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक युवती को आरोपियों के चंगुल से बचा लिया। बदमाश युवती को छोड़ फरार हो गए। वहीं उसे फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि दूसरी युवती जिसे अलग रास्ते से ले गए थे, वह अगले दिन सुबह सिविल अस्पताल पहुंची। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे किसी पानी वाली डिग्गी के पास ले गए, जहां सारी रात उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उसे पानी वाली डिग्गी में फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे बचकर भाग निकली। इस बारे में जब थाना सिटी के एसएचओ चंद्रशेखर से बातचीत की तो बताया कि मामले को जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed