फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Truck collides with school bus, one student killed, 16 injured

ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, 16 घायल

Fri, 29 Jul 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with school bus, one student killed, 16 injured
दसूहा (होशियारपुर)। सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल दसूहा के बच्चों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 बच्चे घायल हो गए। घायलों में चार बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया, जिनमें से एक की जालंधर जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई। टांडा साइड से आ रही बच्चों से भरी इस स्कूल बस को रिलायंस पंप के पास एक ट्रेलर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। मौके से मिली जानकारी के अनुसार सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल दसूहा की बस गरना साहिब की ओर से दसूहा स्कूल की ओर आ रही थी।
विज्ञापन

रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 16 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। घायल विद्यार्थियों को लोगों ने सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचाया, जहां तीन बच्चों की गंभीर हालत देखते हुए दसूहा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया गया। इनमें से नौवीं कक्षा के एक छात्र गांव लोधीचक्क निवासी हरमन सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। एसएमओ दसूहा डॉ. दविंदर पुरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दसूहा में इलाज करा रहे छात्रों की हालत स्थिर है।इस बारे में एसएचओ दसूहा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक बहुत तेज रफ्तार से ट्रक भगा रहा था और उसमें पीछे से स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार बच्चों के साथ-साथ बस का परिचालक भी घायल हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed