{"_id":"647b4687cbf3e59687037f96","slug":"troubled-by-the-accused-in-money-transactions-asis-wife-committed-suicide-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-125-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पैसों के लेनदेन में आरोपियों से परेशान एएसआई की पत्नी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पैसों के लेनदेन में आरोपियों से परेशान एएसआई की पत्नी ने की खुदकुशी
Sat, 03 Jun 2023 07:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 03 Jun 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
- सुसाइड नोट में लिखे आरोपियों के नाम, चार के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। मक्खू के गांव फैमी वाला में पैसों के लेनदेन में आरोपियों से परेशान एएसआई की पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सुसाइड नोट में चार आरोपियों के नाम लिखे हैं। थाना मक्खू पुलिस ने शनिवार को चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका रविंदर कौर (45) के पति हरजिंदर सिंह निवासी गांव फैमी वाला ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब पुलिस के ट्रैफिक विभाग में बतौर एएसआई (जीरा) में नियुक्त है। वह अपनी पत्नी रविंदर कौर के साथ घर में ही मौजूद था। पत्नी ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है।
इसमें लिखा है कि आरोपी सुखजीत सिंह, दिलबाग सिंह, गुरसाहिब सिंह व मनप्रीत सिंह उसे पैसों के लेनदेन के लिए परेशान करते थे। इन्हीं लोगों के कारण उसने खुदकुशी की है। थाना मक्खू पुलिस ने हरजिंदर सिंह के बयान पर उक्त कार्रवाई की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।