फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Train from Jalandhar to Ayodhya left with chants of Jai Shri Ram

Jalandhar: जालंधर से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था ट्रेन, जय श्री राम के जयघोष से गूंजा उठा रेलवे स्टेशन

Fri, 09 Feb 2024 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 03:48 PM IST
सार

यात्रियों में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक शामिल थे। लोगों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी की टीम भी उपस्थित रही। इस स्पेशल ट्रेन में कपूरथला, जालंधर, कैंट, पठानकोट, गुरदासपुर आदि से आए रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
Train from Jalandhar to Ayodhya left with chants of Jai Shri Ram
जालंधर से स्पेशल ट्रेन रवाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से राम भक्तों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन आस्था शुक्रवार सुबह 8.55 पर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। सुबह 7 बजे से ही यात्रियों का स्टेशन पर आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 
विज्ञापन


नॉर्दर्न रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क प्लेटफार्म एक पर लगाया गया था। जहां पर लोगों को उनकी सीट एवं बोगी नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इस स्पेशल ट्रेन में कपूरथला, जालंधर, कैंट, पठानकोट, गुरदासपुर आदि से आए रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


इस दौरान सारा कैंट स्टेशन श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। हाथों में भगवा ध्वज उठाए राम भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। यात्रियों में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक शामिल थे। लोगों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी की टीम भी उपस्थित रही। पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी ने भक्तों पर पुष्प वर्षा की। करीब 15 मिनट ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी और 9 बजे वहा से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed